उन्नाव रेप कांड की जांच सीबीअाई के पास पहुंचते ही सबसे पहले भाजपा विधायक पर इसकी गाज गिरी। माखी थाना अाैर उन्नाव जिला अस्पताल भी सीबीअाई के कहर से नहीं बच सका। अब जैसे-जैसे दिन बीत रहे हैं वैसे-वैसे सीबीअाई की जांच का दायरा बढ़ता जा रहा है।
विज्ञापन
2 of 5
कुलदीप सिंह सेंगर एवं रेप पीड़िता
उन्नाव गैंगरेप व हत्या के राज खंगाल रही सीबीआई की जांच का दायरा हर दिन बढ़ता जा रहा है। आरोपी विधायक के करीबी व घटना की जांच में शामिल अधिकारियों को भी सीबीआई ने रडार पर लिया है। सूत्रों का दावा है कि करीबी व अधिकारियों के मोबाइल नंबर सर्विलांस पर ट्रेस कर आरोपी विधायक व करीबियों के साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
3 of 5
कुलदीप सिंह सेंगर एवं रेप पीड़िता
इससे करीबियों ने मोबाइल पर बातचीत से दूरी बनाकर लोगों से सीधे मिलकर मामले को लेकर चर्चा कर रहे हैं। किशोरी के गैंगरेप व उसके पिता की मौत की जांच कर रही सीबीआई छठवें दिन भी जिले में डेरा डाले रही। किशोरी से पूछताछ करने के अलावा अधिकारियों ने किशोरी व उसकी मां के साथ घटनास्थल का स्थलीय निरीक्षण किया।
4 of 5
कुलदीप सिंह सेंगर
सीबीआई की ताबड़तोड़ कार्रवाई से आरोपी विधायक के करीबियों की मुश्किलें दिन पर दिन बढ़ती जा रही हैं। विधायक के अलावा उनके करीबियों पर सीबीआई ने नजरें गढ़ा दी है। सूत्रों का दावा है कि सीबीआई विधायक के करीबियों के मोबाइल नंबर सर्विलांस पर ट्रेस कर साक्ष्य जुटा रही है। इसके अलावा घटना की जांच में शामिल अधिकारियों के मोबाइल नंबर के कॉल रिकार्ड जुटाए जा रहे हैं।
जांच में कॉल रिकार्ड का सबूत सीबीआई के लिए काफी अहम होगा। मोबाइल नंबर ट्रेस होने से आरोपी विधायक के करीबियों व संबंधित अधिकारियों में हड़कंप मचा है। विधायक के करीबियों ने मोबाइल पर बातचीत से दूरी बनाकर लोगों से सीधे मिलकर घटना व अन्य बिंदुओं पर राय शुमारी कर रहे हैं। सूत्रों का दावा है कि अगले 24 घंटे में विधायक के कई करीबी सीबीआई की हिरासत में होंगे।