फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: पहले कुल्हाड़ी से वार…फिर पुआल के ढेर पर डालकर जिंदा जलाया, मां की जान की भीख मांगते रहे बच्चे, पढ़ें मामला

Wed, 18 Dec 2024 06:23 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव

सार

Unnao News: घटना के चश्मदीद मृतक के नौ साल के बेटे ने बताया कि चाचा, मां से गालीगलौज करने लगे थे। जब उन्होंने मां पर कुल्हाड़ी से वार करना शुरू किया, तो दोनों भाई मां की जान की भीख मांगने लगे, कई बार उन्हें छोड़ने के लिए कहा। हम लोगों को जान से मारने की धमकी दी और मां को घसीट कर घर के बाहर ले गए। सड़क किनारे खेत में रखे पुआल के पास ले जाकर मां को जला दिया।
विज्ञापन
1 of 9
Unnao Murder - फोटो : amar ujala
उन्नाव जिले के सफीपुर कोतवाली क्षेत्र में भाभी से दुष्कर्म के आरोप में पांच महीने बाद जमानत पर जेल से बाहर आए देवर ने सोमवार रात फिर दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध करने पर गर्दन पर कुल्हाड़ी से वार कर घायल कर दिया। बेहोशी की हालत में भाभी (दुष्कर्म पीड़िता) को खींचकर पुआल के ढेर में फेंककर जिंदा जला दिया। मृतका के नौ साल के बेटे के शोर मचाने पर हत्यारोपी भाग निकला।
पुलिस ने गांव से 10 किलोमीटर दूर घेराबंदी की तो आरोपी ने तमंचे से फायर किया। मुठभेड़ में बाएं पैर में छर्रे लगे हैं। आसीवन थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी 30 साल की महिला सोमवार रात दो बच्चों के साथ घर में अकेली थी। पति लखनऊ के एक होटल में खाना बनाने का काम करता है। रात करीब 10 बजे पास के मकान में रहने वाला देवर भाभी के घर पहुंचा और फिर दुष्कर्म का प्रयास किया।
विज्ञापन

2 of 9
Unnao Murder - फोटो : amar ujala
पुआल के ढेर में फेंकने के बाद लगा दी आग
विरोध करने पर देवर ने पास रखी कुल्हाड़ी से भाभी की गर्दन पर वार करके घायल कर दिया। इसके बाद बेहोशी की हालत में घर से 50 मीटर दूर खींचकर ले गया और पुआल के ढेर में फेंकने के बाद आग लगा दी। मां को जिंदा जलते देख नौ साल के बेटे ने पड़ोस में रहने वाले परिवार के अन्य सदस्यों को बताया। इसी दौरान आरोपी भाग निकला। लोगों ने काफी मशक्कत के बाद आग बुझाई, लेकिन तब तक 60 फीसदी जलने से महिला की मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन

3 of 9
Unnao Murder - फोटो : amar ujala
अक्सर दे रहा था जान से मारने की धमकी
बेटे की सूचना पर मृतका का पति लखनऊ से रात करीब डेढ़ बजे गांव पहुंचा। पति से एसओ अजय कुमार सिंह ने जानकारी ली। पता चला कि उसके अविवाहित छोटे भाई (मृतका के देवर) ने अगस्त में दुष्कर्म किया था। एफआईआर दर्ज कर पुलिस ने जेल भेजा था। उसकी 30 नवंबर को जमानत मंजूर हुई और दो दिसंबर को जेल से छूटकर घर आया था। इसके बाद से वह अक्सर जान से मारने की धमकी दे रहा था।

4 of 9
Unnao Murder - फोटो : amar ujala
तमंचे से फायर कर भागने का प्रयास किया
हालांकि पति ने परिवार के ही दो और लोगों पर भाई को हत्या के लिए उकसाने का आरोप भी लगाया। मृतका के पति और बेटे के बयान के बाद पुलिस हत्यारोपी देवर की तलाश में जुट गई। पता चला कि वह भागने की फिराक में गांव से 10 किलोमीटर दूर लखनऊ-बांगरमऊ मार्ग पर कोड़वाखेड़ा मोड़ के पास है। पुलिस टीम उसे गिरफ्तार करने पहुंची, तो उसने तमंचे से फायर कर भागने का प्रयास किया।
विज्ञापन

5 of 9
Unnao Murder - फोटो : amar ujala
कुल्हाडी और मृतका का आधा जला मोबाइल भी बरामद
मुठभेड़ में उसके बाएं पैर में छर्रे लगे हैं। मियागंज सीएचसी में इलाज के बाद आरोपी को जेल भेजा गया है। आसीवन एसओ ने बताया कि मृतका के पति की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ हत्या और आर्म्स एक्ट की धारा में रिपोर्ट दर्ज की गई है। घटना में प्रयोग कुल्हाड़ी और मृतका का आधा जला मोबाइल भी बरामद हुआ है। मामले में अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

6 of 9
Unnao Murder - फोटो : amar ujala
चाचा से मां की जान की भीख मांगते रहे बच्चे
घटना के चश्मदीद मृतक के नौ साल के बेटे ने बताया कि दोनों भाइयों को मां ने खाना दिया था। खाना खाने के बाद हम सभी लेट गए, लेकिन पूरी तरह से नींद नहीं आई थी। कुछ देर बाद चाचा आए और मां से गालीगलौज करने लगे। जब उन्होंने मां पर कुल्हाड़ी से वार करना शुरू किया तो दोनों भाई मां की जान की भीख मांगने लगे, कई बार उन्हें छोड़ने के लिए कहा। हम लोगों को जान से मारने की धमकी दी और मां को घसीट कर घर के बाहर ले गए। सड़क किनारे खेत में रखे पुआल के पास ले जाकर मां को जला दिया।
विज्ञापन

7 of 9
Unnao Murder - फोटो : amar ujala
पांच महीने पहले भाभी से दुष्कर्म के आरोप में गया था जेल
मृतका के पति ने बताया कि उसकी 14 साल पहले शादी हुई थी। उस समय हत्यारोपी भाई 10 साल का था। पांच भाइयों में सबसे छोटा होने से सभी उसे प्यार करते थे। पति के मुताबिक, उस समय वह राजस्थान में खाना बनाने का काम करता था। पत्नी के साथ हत्यारोपी देवर ही शुरुआत से रहा। वह पत्नी के साथ आता-जाता था।

8 of 9
Unnao Murder - फोटो : amar ujala
30 नवंबर को जमानत पर छूटा, चला गया था लखनऊ
नौ अगस्त 2024 को पत्नी ने छोटे भाई के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई। इस आरोप के बाद वह राजस्थान से घर आया और फिर लखनऊ में काम करने लगा। पुलिस ने आरोपी भाई को जेल भेज दिया। 30 नवंबर को वह जमानत पर बाहर आया था। उसके बाद वह भी काम की बात कहकर लखनऊ चला गया था। 15 दिसंबर को छोटा भाई घर लौटा था। यह नहीं पता था कि पत्नी की हत्या कर देगा।
विज्ञापन

9 of 9
Unnao Murder - फोटो : अमर उजाला
आरोपी माता-पिता के साथ अन्य भाइयों के बने अलग मकान
मृतका के पति ने बताया कि वह पांच भाई हैं। इसमें चार का विवाह हो चुका है। हत्यारोपी ही अविवाहित था। माता-पिता भी हैं। सभी के अलग-अलग घर बने हैं। दुष्कर्म की घटना के बाद हत्यारोपी सबसे छोटा भाई माता-पिता के साथ रहता था। पति के मुताबिक, पिता के पास पांच बीघा खेती होने के बाद भी उन्होंने हम लोगों को कुछ नहीं दिया था। इससे भी पत्नी का कभी कभार उनसे झगड़ा होता था। जबकि छोटा भाई उसके हिस्से की भी जमीन हड़पना चाहता था। जेल जाने से पहले और छूटने के बाद छोटे भाई ने लोडर भी चलाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें