कानपुर की एकता गुप्ता हत्याकांड में नया अपडेट आया है। कंकाल की खोपड़ी पुलिस के लिए सिरदर्द बन गई है। हड्डी कब टूटी, इसका पता लगाने के लिए कंकाल की खोपड़ी लेकर पुलिस झांसी, कन्नौज और लखनऊ के चक्कर काट रही है।
कानपुर में कारोबारी की पत्नी एकता गुप्ता की हत्या के मामले में जिलाधिकारी कैंपस स्थित ऑफिसर्स क्लब से बरामद कंकाल की खोपड़ी पुलिस के लिए गले की हड्डी बन गई है। पुलिस खोपड़ी को लेकर झांसी से लेकर कन्नौज और लखनऊ तक की दौड़ लगा चुकी है। हालांकि अब तक यह साफ नहीं हो सका है कि चेहरे की चोट मरने से पहले की है या बाद की। या फिर चेहरे की चोट हत्या वाले दिन की ही है। चोट की जांच कराने के लिए पुलिस खोपड़ी लेकर विधि विज्ञान प्रयोगशालाओं के चक्कर काट रही है।
विज्ञापन
2 of 7
Kanpur Ekta murder
- फोटो : सोशल मीडिया
हाल ही में टीम लखनऊ स्थित विधि विज्ञान प्रयोगशाला गई थी, जहां से उसे खोपड़ी का एक्सरे कराकर लाने की बात कहकर लौटा दिया गया। सोमवार को पुलिस टीम एक्सरे कराकर पहुंची तो प्रयोगशाला के विशेषज्ञों ने एक्सरे फिल्म व रिपोर्ट ले ली और सिर का कंकाल फिर पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन
3 of 7
एकता गुप्ता का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
बता दें, मामले में पुलिस चार्जशीट लगाने की तैयारी कर रही है, लेकिन अभी तक एकता के कंकाल की एक भी फॉरेंसिक रिपोर्ट नहीं आई है। मामले की जांच कर रहे कोतवाली प्रभारी संतोष कुमार शुक्ला ने बताया कि एकता के सिर का कंकाल विधि विज्ञान प्रयोगशाला विशेषज्ञों ने लौटा दिया है। कोर्ट के आदेश के बाद उसे तो एकता के परिजनों को दिया जाएगा। अगर वह लेने से मना करते हैं तो पुलिस ही उसका निस्तारण करेगी।
4 of 7
ekta murder case
- फोटो : amar ujala
क्या है मामला
कानपुर के सिविल लाइंस निवासी शेयर कारोबारी राहुल गुप्ता की पत्नी एकता 24 जून को ग्रीन पार्क स्टेडियम स्थित जिम जाने के लिए घर से निकली थी। इसके बाद वह घर नहीं लौटी थी। एकता के पति ने जिम ट्रेनर विमल सोनी पर पत्नी को अगवा कर ले जाने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। करीब चार माह बाद 26 अक्तूबर को विमल पुलिस के हत्थे चढ़ गया। उसकी निशानदेही और कबूलनामे के आधार पर पुलिस ने ऑफिसर्स क्लब कंपाउंड में दफनाए गए कंकाल को बरामद कर लिया।
विज्ञापन
5 of 7
kanpur murder case
- फोटो : amar ujala
नहीं मिलीं एकता की पूरी 206 हड्डियां
एकता गुप्ता के शव का पोस्टमार्टम डॉ. आलोक मिश्रा, डॉ. अभिषेक सिंह, डॉ. मनीषा शुक्ला के पैनल ने किया। सूत्रों की मानें तो चार महीने से ज्यादा समय पहले एकता की हत्या कर शव दफनाया गया था। इसलिए कंकाल टुकड़ों में हो गया था। जोड़ से हड्डियां खुल गई थीं। वहीं, मौके से 206 की जगह एकता के शरीर की कम हड्डियां मिली हैं।
विज्ञापन
6 of 7
kanpur murder case
- फोटो : अमर उजाला
विमल ने पूछताछ में कबूली हत्या की बात
एकता हत्याकांड में गिरफ्तार जिम ट्रेनर विमल कुमार उर्फ विमल सोनी ने पुलिस की पूछताछ में कहा कि मेरा एकता से अफेयर हो गया था। घटना के कुछ दिन पहले मेरी शादी तय हो गई थी, रोका भी हो गया था। इस बात की भनक लगने के बाद से एकता नाराज थी, वह न तो खुद मेरे साथ शादी करना चाहती थी और मेरी होने भी नहीं दे रही थी। इसलिए मेरे पास कोई विकल्प नहीं बचा, तो साजिश के तहत एकता को मार डाला।
हमेशा मिलते थे कार के अंदर
जिम ट्रेनर ने बताया कि चैटिंग और कॉल पर बात होने के बाद नवंबर 2023 से नजदीकियां बढ़ीं। दोनों लोग अक्सर कार में ही मिलते थे। कोई उन्हें देख न सके इसलिए शीशों में काली फिल्म लगवा दी थी। एकता उसे इस हद तक पसंद करने लगी कि जब वह किसी और महिला को जिम ट्रेनिंग देते देख लेती तो आग-बबूला होकर लड़ने लगती थी।