फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उन्नाव कांड: दुष्कर्म पीड़िता के चाचा की अगली सुनवाई 13 सितंबर को, कोर्ट ने पुलिस को लगाई फटकार

Sat, 31 Aug 2019 01:43 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
1 of 6
भारी सुरक्षा के बीच उन्नाव कोर्ट पहुंचा दुष्कर्म पीड़िता का चाचा - फोटो : अमर उजाला
उन्नाव जिले की अलग-अलग कोर्ट में चल रहे छह मुकदमों में सुनवाई के लिए शुक्रवार को विधायक कुलदीप सेंगर पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली पीड़िता के चाचा को तिहाड़ जेल से कड़ी सुरक्षा में कोर्ट लाया गया। चाचा पर चल रहे छह मुकदमों में प्राणघातक हमले के मुकदमे को जिला जज की कोर्ट से अपर सत्र न्यायालय छह में स्थानांतरित किया गया है।

 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
कोर्ट परिसर में भारी मात्रा में पुलिस फोर्स मौजूद रही - फोटो : अमर उजाला
दो मुकदमों में गवाहों के न आने पर कोर्ट ने पुलिस को फटकार लगाते हुए 13 सितंबर को अगली सुनवाई की तारीख दी। साथ ही गवाहों को हर हाल में उपस्थित करने के आदेश दिए। चाचा को सुनवाई पूरी होने के बाद 3:50 बजे दिल्ली ले जाया गया। दोपहर करीब 12 बजे कोर्ट परिसर में दाखिल होने के बाद पीड़िता के चाचा को सबसे पहले अभिलेखों में सफेदा लगाने के मामले में सीजेएम कोर्ट में पेश किया गया।

 
विज्ञापन

3 of 6
विशेष सुरक्षा के बीच किशोरी का चाचा पहुंचा कोर्ट - फोटो : अमर उजाला
यहां गवाहों के हाजिर न होने पर कोर्ट ने सम्मन जारी करते हुए 13 सितंबर को अगली पेशी में हर हाल में उपस्थित होने के आदेश दिए। इसके बाद उसे एसीजेएम की कोर्ट ले जाया गया। यहां सीबीआई के प्रमुख गवाह की हत्या की गलत सूचना देने, एक अन्य मामले में झूठी सूचना देने और फर्जी टीसी के मुकदमे की सुनवाई हुई। फर्जी टीसी मामले में पीड़िता और उसकी मां के दिल्ली एम्स में होने के कारण कोर्ट ने 13 सितंबर को अगली सुनवाई की तारीख दी।

 

4 of 6
उन्नाव कांड की सुनवाई के दौरान रही लोगों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
दो अन्य मुकदमों में गवाहों के उपस्थित न होने पर अगली तारीख में पुलिस को उनकी उपस्थिति सुनिश्चित कराने के आदेश दिए। इन मुकदमों की सुनवाई के बाद पीड़िता के चाचा को ट्रेन में लूट और आर्म्स एक्ट के मुकदमे में ज्यूडीशियल कोर्ट में पेश किया गया। यहां अभियोजन और बचाव पक्ष की बहस पूरी होने के बाद अभियोजन की ओर से कुछ समय और मांगा गया।

 
विज्ञापन

5 of 6
दुष्कर्म पीड़िता के चाचा को लेकर आ रही वैन के चालक ने नहीं रोकी वैन तो भड़क उठे कोतवाल - फोटो : अमर उजाला
जिस पर कोर्ट ने 13 सितंबर तारीख दी। इसके बाद जिला जज के यहां चल रहे प्राणघातक हमले का मुकदमा एडीजे छह के यहां स्थानांतरित किया गया। एडीजे छह ने पत्रावली का परिसीमन किया और आरोप तय करने के लिए 13 सितंबर अगली पेशी की तारीख दी। कोर्ट ने तिहाड़ जेल के अधीक्षक को चाचा को अगली पेशी की तारीख पर भेजने के आदेश दिए। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
घटनास्थल पर पुलिस - फोटो : अमर उजाला
पांच थानों की फोर्स के साथ एलआईयू रही मुस्तैद 
पीड़िता के चाचा की सुरक्षा को लेकर सदर कोतवाली के साथ गंगाघाट, महिला थाना, बांगरमऊ, सदर कोतवाली और औरास थाना की फोर्स के साथ स्वॉट और खुफिया टीमें पहले से कोर्ट पहुंच गई। पेशी के दौरान किसी को आरोपी चाचा के आसपास नहीं पहुंचने दिया गया। चाचा को लेकर दिल्ली से आई वैन सीधे सेशन हवालात की ओर चली गई। जिस पर पुलिस को उसके पीछे दौड़ना पड़ा। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने वैन चालक पर नाराजगी दिखाई। सीओ हसनगंज के साथ दिल्ली पुलिस के स्पेशल कमांडो भी दुष्कर्म पीड़िता के चाचा की सुरक्षा में अलर्ट नजर आए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें