रायबरेली के गुरुबख्शगंज में हुए रहस्यमय कार हादसे की जांच कर रही सीबीआई ने दुष्कर्म पीड़िता और उसके परिवार की सुरक्षा में लगाए गए पुलिस कर्मियों से पूछताछ शुरू कर दी है। सड़क हादसे में दर्ज एफआईआर में आरोप लगाया गया है कि पीड़िता के रायबरेली जाने की मुखबिरी की गई थी। गुरुवार को सीबीआई का पत्र मिलने के बाद शुक्रवार को इसी मामले में 17 पुलिस कर्मियों को पुलिस वाहन से पूछताछ के लिए सुबह 7 बजे लखनऊ भेजा गया।
विज्ञापन
2 of 6
कुलदीप सिंह सेंगर, पीड़िता (फाइल फोटो)
यह वह पुलिसकर्मी हैं जो किशोरी से दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज होने के बाद से सुरक्षा में तैनात रहे थे। 28 जुलाई को रायबरेली के गुरुबख्शगंज थाना क्षेत्र में हुए हादसे में दुष्कर्म पीड़िता की चाची और मौसी की मौत हो गई थी, जबकि पीड़िता के साथ उसके वकील महेंद्र सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए थे।
विज्ञापन
3 of 6
कुलदीप सिंह सेंगर (फाइल फोटो)
हादसे के बाद रायबरेली जेल में बंद पीड़िता के चाचा ने साजिशन हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप लगाया था कि पीड़िता व उसके परिवार की सुरक्षा में लगे पुलिस कर्मियों ने पीड़िता और उसके परिजनों की रायबरेली जाने की मुखबिरी विधायक के करीबियों को की।
4 of 6
कुलदीप सिंह सेंगर एवं पीड़ित (फाइल फोटो)
जांच के दौरान सीबीआई ने पीड़िता के चाचा के इस आरोप को गंभीरता से लेते हुए गुरुवार को एसपी उन्नाव को पत्र लिखकर सभी सुरक्षा कर्मियों को पूछताछ के लिए लखनऊ भेजने को कहा। एसपी के निर्देश पर शुक्रवार आरआई सुभाष चंद्र ने पुलिस वाहन से पीड़िता की सुरक्षा में लगे सभी पुलिस कर्मियों को लखनऊ भेज दिया।
विज्ञापन
5 of 6
कुलदीप सिंह सेंगर, पीड़िता (फाइल फोटो)
पूछताछ में निलंबित पुलिस कर्मी भी शामिल
आरआई लाइन सुभाष चंद्र मिश्र ने बताया कि लाइन से पीड़िता की सुरक्षा में एक गनर व दो महिला सिपाहियों को लगाया गया था। इसके साथ उसके परिवार की सुरक्षा में चार अन्य पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया था। इसके साथ ही थाना से भी फोर्स सुरक्षा के तहत लगाया गया था। लाइन से लगाए गए सात व थाने से सुरक्षा में लगे 10 पुलिस कर्मियों को सुबह लखनऊ भेजा गया है, जहां सीबीआई उनसे पूछताछ करेगी। पूछताछ के लिए निलंबित किए गया गनर व दो महिला आरक्षी भी शामिल हैं।
कॉल डिटेल उठाएगी रहस्य से पर्दा
पुलिस सूत्रों की माने तो पीड़िता के चाचा के आरोपों की जांच और सच सामने लाने के लिए सीबीआई ने गांव में तैनाती से हादसे वाले दिन तक पीड़िता और उसके परिवार की सुरक्षा में लगे पुलिस कर्मियों के मोबाइल की कॉल डिटेल खंगालनी शुरू की है। आरआई सुभाष चंद्र मिश्र ने बताया कि सीबीआई अपनी जांच में मोबाइल की कॉल डिटेल से लेकर अन्य सभी तथ्यों को खंगालेगी।