फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उन्नाव दुष्कर्म कांड में आया नया मोड़, इस वीडियो के वायरल होने के बाद मची हलचल, अधिकारी भी गए हिल

Sat, 03 Aug 2019 01:37 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
1 of 5
जेल के बाहर पुलिस से मिलते जिला पंचायत सदस्य - फोटो : अमर उजाला
उन्नाव कांड में बाहुबली विधायक कुलदीप सिंह सेंगर प्रकरण में गुरुवार रात उस वक्त एक नया मोड़ आ गया जब भगवंतनगर नगर पंचायत चेयरमैन के प्रतिनिधि व जिला पंचायत सदस्य का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इस वीडियो में वह जेल गेट से निकलने के बाद एक सिपाही को कुछ रुपये देते दिख रहे हैं।
 
विज्ञापन

2 of 5
कुलदीप सेंगर इसी जेल में बंद है, जेल के बाहर का वीडियो हुआ वायरल - फोटो : अमर उजाला
हालांकि उन्होंने इस मुलाकात को सामान्य मुलाकात बताया है, जिला पंचायत सदस्य रिंकू शुक्ला का गुरुवार शाम को एक वीडियो वायरल हुआ। इस वीडियो में वह सीतापुर जेल से बाहर निकलते हुए दिख रहे हैं। इस दौरान वह जेल के गेट पर तैनात एक सिपाही को कुछ रुपये भी देते दिख रहे हैं।

 
विज्ञापन

3 of 5
सीतापुर जेल में बंद है दुष्कर्म के आरोपी विधायक - फोटो : अमर उजाला
इसे रायबरेली की घटना से जोड़ते हुए सोशल मीडिया पर चर्चा शुरू हुई तो खलबली मच गई। हालांकि जिला पंचायत सदस्य रिंकू शुक्ला का कहना है कि जिला पंचायत सदस्य के चुनाव के समय वह कुलदीप सेंगर के विरोधी थे। कुलदीप उनके क्षेत्र भगवंतनगर के पूर्व विधायक हैं।

 

4 of 5
जेल के बाहर पुलिस को पैसे देने का वीडियो वायरल - फोटो : अमर उजाला
इधर जनता के कार्यों को लेकर उन्होंने एक वर्ष में चार बार विधायक से जेल में मुलाकात की थी। जिला पंचायत सदस्य का कहना है कि उन्होंने अपनी आदत के अनुसार जेल से बाहर निकलते समय वहां खड़े सिपाही को बीस रुपये दिए थे। उन्होंने सिपाही को किसी प्रकार की रिश्वत नहीं दी है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सीतापुर जेल में कुलदीप से मिलने पहुंचे जिला पंचायत सदस्य - फोटो : अमर उजाला
बताया कि वह तो उस सिपाही को जानते और पहचानते भी नहीं हैं। उन्होंने आरोपों का खंडन करते हुए हर प्रकार की जांच में पूरा सहयोग करने की बात कही है। सीतापुर जेल कर्मियों का रिश्वत लेते वीडियो सामने आने के बाद शुक्रवार को इसकी जांच के आदेश जारी कर दिए गए। पुलिस महानिदेशक (जेल) आनंद कुमार ने इस बारे में कहा कि मैंने वीडियो नहीं देखा है लेकिन यह बात मेरे संज्ञान में आई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें