फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात मिनट में रची साजिश...फिर कार से रौंदा: प्रेमी ने की थी छात्रा की हत्या, सुनसान इलाके में किया दुष्कर्म

Mon, 27 Feb 2023 12:36 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
1 of 10
उन्नाव दुष्कर्म और हत्या का मामला - फोटो : अमर उजाला
उन्नाव जिले में सफीपुर कोतवाली के एक गांव निवासी अनुसूचित जाति की 15 वर्षीय छात्रा की सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या का रविवार को पुलिस ने खुलासा किया। एसपी ने बताया कि किशोरी को उसके प्रेमी ने रात में बुलाया। कार में बैठाकर कुछ दूर ले गया और सुनसान स्थान पर दुष्कर्म किया।

इसी दौरान दो घंटे तक दोनों साथ रहे। उधर लापता किशोरी के चाचा ने शक होने पर युवक को फोन मिलाया,तो दोनों राज खुलने के डर से युवक ने अपने दोस्त को बुलाया और योजना बनाकर किशोरी को घर के रास्ते पर उतारा और सड़क पार करते समय कार से कुचलकर मार डाला।

एसपी ने बताया कि दोनों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से मजिस्ट्रेट ने दोनों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। सफीपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी कक्षा नौ की छात्रा का बुधवार रात दो बजे घर से करीब सात सौ मीटर दूर शराब ठेके के पास क्षत-विक्षत शव मिला था।
विज्ञापन

2 of 10
उन्नाव दुष्कर्म और हत्या का मामला - फोटो : अमर उजाला
घटना की जानकारी होने पर अगले दिन गुरुवार सुबह परिजनों ने जाम लगाकर हंगामा किया था। इस पर पुलिस ने मृतका के चाचा की तहरीर पर अपहरण, सामूहिक दुष्कर्म और हत्या की रिपोर्ट कर जांच कर रही थी। जांच कर रही सफीपुर कोतवाली पुलिस ने शुरुआती तफ्तीश में मोबाइल सीडीआर और सीसीटीवी फुटेज से कई क्लू निकाले।
विज्ञापन

3 of 10
उन्नाव दुष्कर्म और हत्या का मामला - फोटो : अमर उजाला
इसी आधार पर इसी गांव में मृतका के घर से कुछ दूरी पर रहने वाले पिंटू रावत को हिरासत में लेकर पूछताछ की, तो उसने घटना कबूल करते राज खोला। एसपी सिद्धार्थ शंकर मीना ने बताया कि हत्यारोपी पिंटू ने बताया कि किशोरी से उसके कई महीने से प्रेम संबंध थे।

4 of 10
उन्नाव दुष्कर्म और हत्या का मामला - फोटो : अमर उजाला
घटना वाले दिन पिंटू एक बारात में कार बुकिंग लेकर गया था। रात करीब 11 बजे उसने किशोरी को फोन करके बुलाया। वह कॉलेज रोड के सामने आई, तो कार में बैठाकर एक गैस एजेंसी को जाने वाले मार्ग पर सुनसान स्थान पर ले जाकर कार में ही शारीरिक संबंध बनाए। वह दोनों करीब दो घंटे तक साथ रहे।
विज्ञापन

5 of 10
उन्नाव दुष्कर्म और हत्या का मामला - फोटो : अमर उजाला
लैब भेजे गए पिंटू के कपड़े
पुलिस के अनुसार हत्यारोपी पिंटू ने उसकी करने से पहले शारीरिक संबंध बनाए थे। पूछताछ में उसने यह कबूल किया है। लेकिन साक्ष्य को पुख्ता करने व सामूहिक दुष्कर्म की पुष्टि के लिए दोनों आरोपियों के घटना के समय पहने गए कपड़े कब्जे में लेकर जांच के लिए विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेजा गया है।
विज्ञापन

6 of 10
उन्नाव दुष्कर्म और हत्या का मामला - फोटो : अमर उजाला
डिलीट कर दी थी व्हाट्सएप चैटिंग
वारदात को अंजाम देने के बाद पिंटू व उसके साथी रोहित ने अपने-अपने मोबाइल फोन की व्हाट्सएप चैटिंग को डिलीट कर दिया। वह एक ही मोबाइल में दो व्हाट्सएप अकांउट चलाता है। एक नंबर उसके एक अन्य दोस्त के नाम से निकाला गया है।
विज्ञापन

7 of 10
उन्नाव दुष्कर्म और हत्या का मामला - फोटो : अमर उजाला
सीसीटीवी की पांच फुटेज ने खोला राज
जांच टीम में शामिल स्वाट और सर्विलांस को तफ्तीश के दौरान पांच सीसी टीवी फुटेज मिले। इनके सहारे पूरी घटना का खुलासा हो गया। पूछताछ में दोनों खुद को एक दूसरे से तीस-चालीस किमी दूर शादियों में बताते रहे, लेकिन जब फुटेज और फोन का डेटा मिले तो दोनों ने सच्चाई उगल दी।

8 of 10
उन्नाव दुष्कर्म और हत्या का मामला - फोटो : अमर उजाला
फुटेज में दोनों अपनी-अपनी गाड़ियों से रात करीब दो बजे गांव में और 2:07 बजे दोनों एक ढाबे पर एक साथ गाड़ी लेकर पहुंचे। ढाबे पर कुछ देर रुकने के बाद रोहित वैन लेकर घर चला गया और किशोरी का पिंटू वापस बारात वाली बुकिंग में अगेहरा चला गया। रात 11 बजे तक बरात में रुकने और फिर सुबह 3:00 बजे बरात में पहुंच जाने से किसी को शक नहीं हुआ। 

9 of 10
उन्नाव दुष्कर्म और हत्या का मामला - फोटो : अमर उजाला
दोनों ने सात मिनट में बनाई हत्या की योजना
पिंटू ने किशोरी को 11 बजे फोन करके बुलाया था। इसके बाद वह करीब 12 बजे कार लेकर गांव पहुंचा और उसे कार में बैठाकर सुनसान स्थान पर ले गया। लेकिन जैसे ही राज खुलने का अंदेशा हुआ शातिर दिमाग पिंटू ने फटाफट हत्या की योजना बना डाली। पिंटू और रोहित करोवन बांध पर रात 1:48 बजे मिले।
विज्ञापन

10 of 10
उन्नाव दुष्कर्म और हत्या का मामला - फोटो : अमर उजाला
करीब सात मिनट दोनों ने अकेले में बात की। इस दौरान किशोरी कार में ही बैठी रही। योजना बनाने के बाद दोनों करीब 1:55 बजे फिर गांव पहुंचे और किशोरी को कुचलकर मौत के घाट उतारने के बाद 2:07 मिनट पर दोनों एक साथ ढाबे पर पहुंचे। करीब 2:45 बजे पुलिस ने किशोरी का शव बारामद किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें