फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उन्नाव कांड: हाथ जोडे़ खड़ा रहा विधायक सेंगर, फैसला सुनते ही फफककर फिर रोया, बेटी और बहन भी रोईं

Sat, 21 Dec 2019 10:43 AM IST
शाहरुख खान ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली/उन्नाव
विज्ञापन
1 of 8
सांकेतिक तस्वीर
उत्तर प्रदेश के उन्नाव की बिटिया से सामूहिक दुष्कर्म के 2 साल पुराने मामले में दोषी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर (53) को दिल्ली की तीस हजारी अदालत ने शुक्रवार को उम्रकैद की सजा सुनाई। कोर्ट ने कहा कि उसे मौत तक जेल में रखा जाए। भाजपा से निकाले गए सेंगर पर 25 लाख का जुर्माना भी लगाया गया, जो उसे एक महीने के अंदर जमा करना होगा।
विज्ञापन

2 of 8
फाइल फोटो
विधायक को उम्रकैद की सजा सुनाए जाने के बाद पीड़िता की आंखें खुशी से नम हो गईं वहीं इंसाफ की लड़ाई में पिता सहित परिवार के चार लोगों को खो देने की पीड़ा के आंसू भी बहे। फोन पर बात करते हुए बताया कि उसे खुशी है कि आखिरकार झूठ हार ही गया। 
विज्ञापन

3 of 8
विधायक कुलदीप सिंह सेंगर - फोटो : PTI
रायबरेली में हुए सड़क हादसे में घायल होने के बाद से दिल्ली के एम्स में इलाज के बाद से अस्पताल के ही हॉस्टल में परिवार के साथ रह रही पीड़िता ने बताया कि वह सुबह से ही परिवार के साथ टीवी के सामने बैठकर न्यायालय का फैसला आने का इंतजार कर रही थी। कुलदीप सेंगर को उम्रकैद की सजा पर बताया कि उसे तसल्ली है कि आखिरकर झूठ हार गया और सच्चाई की जीत हुई।

4 of 8
कुलदीप सिंह सेंगर
कोर्ट द्वारा फैसला सुनाते वक्त कुलदीप सेंगर हाथ जोडे़ खड़ा रहा। फैसला आते ही सेंगर कोर्टरूम में फफक कर रो पड़ा। इस दौरान कोर्ट में सेंगर की बहन और बेटी भी मौजूद थी। वे भी रोने लगीं। कोर्टरूम में सेंगर बार-बार अपने कुर्ते से आंसू पोंछता नजर आया। इससे पहले सोमवार को भी जब उसे दोषी करार किया गया था, तब भी वह रोने लगा था।

 
विज्ञापन

5 of 8
कुलदीप सिंह सेंगर
साल भर बिटिया के परिवार को 15 हजार प्रति माह दे यूपी सरकार
कोर्ट ने सीबीआई को बिटिया और उसके परिवार की सुरक्षा से संबंधित जानकारी हर तीन महीने में लेने के निर्देश दिए हैं। पीड़िता और उसका परिवार अगले एक साल तक दिल्ली महिला आयोग द्वारा मुहैया करवाए गए घर में ही रहेगा। कोर्ट ने कहा, इस घर के लिए यूपी सरकार हर महीने बिटिया और उसके परिवार को 15 हजार रुपये दे।
विज्ञापन

6 of 8
कुलदीप सिंह सेंगर - फोटो : amar ujala
2017 का था मामला
उन्नाव में कुलदीप सेंगर और उसके साथियों ने 2017 में बिटिया को अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म किया था। इसी साल जुलाई में बिटिया की कार की ट्रक से भिड़ंत हो गई थी। हादसे में बिटिया की चाची और मौसी की मौत हो गई थी। बिटिया और उसके वकील तभी से दिल्ली एम्स में भर्ती हैं। सेंगर फिलहाल तिहाड़ जेल में बंद है।
विज्ञापन

7 of 8
कुलदीप सिंह सेंगर
परिवार ने शुरू की अपील की तैयारी
कुलदीप सेंगर को उम्रकैद की सजा होते ही परिवार के लोगों ने उच्च न्यायालय में अपील की तैयारी शुरू कर दी है। परिवार के खास व नजदीकी लोगों ने बताया कि उनके साथ न्याय नहीं हुआ। आरोप है कि उनकी ओर से दिए गए अहम सबूतों और गवाहों को भी सीबीआई ने नजर अंदाज कर दिया। घरवालों ने शुक्रवार से ही उच्च न्यायालय में अपील की तैयारी शुरू कर दी है।
 
विज्ञापन

8 of 8
भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर। - फोटो : amar ujala
यह मुकदमे हैं विचाराधीन
- दुष्कर्म पीड़िता के पिता की हत्या का मुकदमा।
- पिटाई के बाद उसे ही आर्म्स एक्ट में जेल भेजने।
- 2017 में पीड़िता को अगवा करने व गैंगरेप करने।
- रायबरेली में हुए रहस्यम सड़क हादसे का मुकदमा
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें