उन्नाव रेप कांड में पीड़िता के नाबालिग होने को लेकर उठाए जा रहे सवालों और पीड़िता की ओर से दिखाई जा रही टीसी को गलत बताए जाने के मामले में भी सीबीआई ने जांच तेज की है। सीबीआई को इस बिंदु पर भी 21 मई को हाईकोर्ट में जवाब देना है।
विज्ञापन
2 of 8
कुलदीप सिंह सेंगर
भाजपा विधायक पर पाेक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कराने वाले किशोरी के परिजनों ने उसकी उम्र की पुष्टि के लिए रायबरेली जिले के एक स्कूल से कक्षा पांच पास करने की टीसी कोर्ट में दाखिल की थी। टीसी रायबरेली के बीएसए की ओर से भी प्रमाणित है। विधायक पक्ष से इस टीसी को फर्जी बताते हुए माखी थाना के एक गांव स्थित स्कूल के प्रधानाचार्य की ओर से दिए गए पीड़िता के शैक्षिक प्रमाणपत्र में उसे बालिग दिखाया गया है।
विज्ञापन
3 of 8
कुलदीप सिंह सेंगर
सीबीआई ने इस प्रकरण की हकीकत सामने लाने के लिए जांच तेज की है। सीबीआई ने किशोरी के नाना को तलब किया है। किशोरी की मां का कहना है कि बेटी ने केजी से कक्षा पांच तक की पढ़ाई अपनी ननिहाल रायबरेली में रहकर पूरी की है। इसके बाद उसने पढ़ाई छोड़ दी थी। स्कूल की टीसी नाना ने ही निकलवाकर भेजी थी। सीबीआई शनिवार को किशोरी के नाना से पूछताछ कर सकती है।
4 of 8
कुलदीप सिंह सेंगर
किशोरी की मां की ओर से पति (किशोरी के पिता) की मौत होने के बाद 9 अप्रैल को एसपी को दिए गए शिकायती पत्र के आधार पर माखी थाने में रिपोर्ट दर्ज न किए जाने के आरोपों की जांच कर रही सीबीआई, पुुलिस की ओर से अब तक एफआईआर से बाहर या अज्ञात में शामिल किए गए सभी आरोपियों को नोटिस जारी करने की तैयारी में हैं।
विज्ञापन
5 of 8
कुलदीप सिंह सेंगर
इनमें किशोरी के पिता के साथ मारपीट करने वालों में विधायक के भाई के दो अन्य साथी व पुलिस कर्मी, दो अंगरक्षक शामिल हैं। इसके अलावा घायल पिता का इलाज कराए बगैर षड़यंत्र कर जेल भिजवाने वालों में दो आरोपी और 11 जून 2017 को किशोरी के साथ हुई घटना में शामिल आठ अज्ञात में चार महिलाएं शामिल हैं।
विज्ञापन
6 of 8
कुलदीप सिंह सेंगर एवं रेप पीड़िता
सीबीआई इनकी पहचान कर घटना का सच जानने का प्रयास कर रही है। इनसेट शस्त्र लाइसेंसों के यूनिक आईडी नंबरों की जांच सीबीआई विधायक के अलावा उनके परिवार के अन्य सदस्यों और गुर्गों के नाम दर्ज शस्त्र लाइसेंसों की भी जांच करेगी। इसके लिए शस्त्र लाइसेंसों के यूनिक आईडी नंबर मांगे गए हैं।
विज्ञापन
7 of 8
कुलदीप सिंह सेंगर
किशोरी के परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने आपराधिक मुकदमों और हिस्ट्रीशीट के तथ्य को छिपाते हुए शस्त्र लाइसेंस जारी किए। बार-बार आपराधिक घटनाओं में नाम आने के बाद भी शस्त्रों का नवीनीकरण किया जाता रहा। जेल में बंद विधायक कुलदीप सेंगर पर अब आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने व सरकारी जमीन पर स्कूल बनाने के आरोप किशोरी के चाचा ने लगाए हैं।
शनिवार को डीएम को दिए शिकायती पत्र में किशोरी के चाचा ने आरोप लगाया है कि आरोपी विधायक के मित्रों व रिश्तेदारों के नाम कुछ ही वर्षों में करोड़ों की संपत्ति बन गई। इसके अलावा विकासखंड मियागंज के माखी में ग्राम समाज की भूमि पर निर्मित मार्केट को तोड़कर निजी स्कूल बना लिया गया। इसके लिए कई गरीबों की जमीन को कब्जा लिया गया।