फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AMU विवाद : देश का माहौल बिगाड़ने वाले सरकार के निशाने पर- अभिजीत

Mon, 07 May 2018 08:36 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 4
अभिजीत मिश्रा
यूपी/औरैयाः लखनऊ से दिल्ली जा रहे भाजपा युवा मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री और नरेंद्र मोदी सेना के प्रदेश अध्यक्ष का जालौन चौराहे के पास भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने युवाओं को सीख दी कि वह पूरी मेहनत पार्टी को मजबूत बनाने में लगाए। युवा ही पार्टी को मजबूत बना सकता है।

 
 
विज्ञापन

2 of 4
अभिजीत मिश्रा
अलीगढ़ यूनिवर्सिटी में जिन्ना की फोटो का विरोध करने जा रहे भाजपा युवा मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री अभिजीत मिश्रा व प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र मोदी सेना आशुतोष दीक्षित का राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित जालौन चौराहा पर भाजपा युवा मोर्चा के जिला संयोजक विशाल शुक्ला के नेतृत्व में युवाओं ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान राष्ट्रीय महामंत्री अभिजीत मिश्रा ने कहा कि अलीगढ़ यूनीवर्सिटी में पढ़ने वाले कुछ छात्र वहां शहर का ही नहीं प्रदेश व देश का माहौल बिगाड़ने का प्रयास कर रहे हैं।

 
 
विज्ञापन

3 of 4
डेमाे पिक
अभिजीत मिश्रा ने कहा कि प्रदेश व देश की सरकार उनके मंसूबों को कभी पूरा नहीं होने देगी। उन्होंने कहा कि देश में माहौल खराब करने वालों के खिलाफ सख्त रुख अपना रही है। माहौल को खराब करने वालों को नहीं बख्शी जाएगा।
 
 
विज्ञापन

4 of 4
राष्ट्रीय महामंत्री अभिजीत मिश्रा का स्वागत करते कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने युवाओं में जोश भरते हुए कहा कि पार्टी को मजबूत बनाने में युवाओं की अहम भूमिका रही है। युवा गांव-गांव जाकर पार्टी की योजनाओं का प्रचार-प्रसार करें और पार्टी को मजबूत बनाने का काम करें। इस लोक सभा के चुनाव में भी पार्टी की ऐतिहासिक मतों से जीत होगी। जिसमें युवा मोर्चा के पदाधिकारियों की भूमिका अहम होनी चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें