फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश के पांच सबसे बड़े संसदीय क्षेत्रों में यूपी का ये शहर भी शामिल, इस वजह से मिला ये स्थान

Mon, 15 Apr 2019 04:12 PM IST
शिखा पांडेय अनुराग मिश्रा, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
फाइल फोटो
कलम और तलवार के धनी यूपी में उन्नाव जिले के लोगों के लिए गर्व करने के लिए एक और वजह भी है। वह है देश की पांच सबसे ज्यादा मतदाता वाले संसदीय क्षेत्रों में उन्नाव चौथे नंबर पर है। यह गौरव तब हासिल हुआ जब 2004 के लोकसभा चुनाव के बाद हुए परिसीमन में उन्नाव जिले के दो विधानसभा क्षेत्रों को मोहनलालगंज संसदीय क्षेत्र से हटाकर उन्नाव संसदीय क्षेत्र में शामिल कर दिया गया।

सर्वाधिक मतदाताओं वाली देश के पांच संसदीय क्षेत्रों में तेलंगाना का मल्काज गिरि पहले स्थान पर है। उत्तर प्रदेश का गाजियाबाद दूसरे नंबर पर, कर्नाटक का बंगलुरू संसदीय क्षेत्र तीसरे और उत्तर प्रदेश का उन्नाव संसदीय क्षेत्र चौथे स्थान पर है। जबकि दिल्ली प्रदेश की उत्तर पश्चिमी क्षेत्र पांचवें स्थान पर है।
विज्ञापन

2 of 5
लोकसभा चुनाव 2019 - फोटो : अमर उजाला
2009 के लोकसभा चुनाव से पहले उन्नाव जिले के पुरवा और हसनगंज (अब मोहान) विधानसभा क्षेत्र लखनऊ जिले के मोहनलालगंज संसदीय क्षेत्र में शामिल थे। वर्ष 2007 में निर्वाचन आयोग ने परिसीमन कराया था।

इस परिसीमन में पुरवा और तब के हसनगंज विधानसभा क्षेत्र को उन्नाव संसदीय क्षेत्र से जोड़ दिया गया। मतदाता संख्या के लिहाज से उन्नाव को देश के पांच सबसे बड़े संसदीय क्षेत्रों में चौथा स्थान मिला है।
विज्ञापन

3 of 5
फाइल फोटो
इतिहास पर एक नजर
1952 में उन्नाव लोकसभा सीट को रायबरेली और हरदोई के कुछ क्षेत्रों को शामिल करके बनाया गया था। 1957 में उन्नाव लोकसभा सीट बनी और हरदोई व रायबरेली के भाग को अलग कर दिया गया। तब उन्नाव संसदीय क्षेत्र में 7 विधानसभा क्षेत्र थे। इनमें बांगरमऊ, सफीपुर, हसनगंज, उन्नाव सदर, पुरवा, भगवंतनगर और हड़हा विधानसभा क्षेत्र बने। हालांकि इनमें से दो विधानसभा क्षेत्र हसनगंज और पुरवा मोहनलालगंज संसदीय क्षेत्र का हिस्सा बने थे।

2007 में हुए पुन: परिसीमन में हड़हा विधानसभा क्षेत्र को समाप्त कर दिया गया। इस क्षेत्र के गांवों को उन्नाव सदर और भगवंतनगर विधानसभा क्षेत्र में शामिल कर दिया गया। जबकि हसनगंज विधानसभा क्षेत्र के कुछ हिस्सों को सफीपुर व पुरवा में जोड़कर मोहान विधानसभा क्षेत्र नाम दिया गया। इसके साथ ही 2007 से पूरा उन्नाव जिला एक संसदीय क्षेत्र है।

4 of 5
लोकसभा चुनाव - फोटो : अमर उजाला
देश के पांच सर्वाधिक मतदाता संख्या वाले संसदीय क्षेत्र
लोकसभा क्षेत्र        राज्य        मतदाता संख्या        विधानसभा क्षेत्र

मल्काजगिरि        तेलंगाना    3183325        07
गाजियाबाद        उत्तर प्रदेश    2728084        05
बंगलुरू        कर्नाटक    2401472        08
उन्नाव            उत्तर प्रदेश    2177079        06
उत्तर पश्चिमी        दिल्ली        2194343        10
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फाइल फोटो - फोटो : Amar Ujala
उन्नाव जिले पर एक नजर
जनसंख्या    3464387
पुरुष    1816792
महिला    1647595

कुल मतदाता - 2177079
महिला मतदाता- 983468
पुरुष मतदाता- 1193514
युवा मतदाता- 165929 (18 से 19 वर्ष)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें