फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘एक्सप्रेसवे बना यमलोक’: 100KM की रफ्तार, नशे में धुत चालक, सड़क पर बिछीं लाशें, सिर धड़ से था अलग, देखें Photos

Thu, 02 Jul 2026 05:32 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव

सार

Unnao Lucknow-Agra Expressway Accident: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर एक तेज रफ्तार स्लीपर बस ने कार को टक्कर मार दी, जिससे पांच लोगों की मौत हो गई। बस में क्षमता से अधिक यात्री सवार थे और चालक के नशे में होने की बात सामने आई है।
विज्ञापन
1 of 10
Unnao Road Accident - फोटो : amar ujala
उन्नाव जिले में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर देवखरी गांव के पास बुधवार सुबह करीब पांच बजे लखनऊ जा रहा स्लीपर बस चालक नशे में डिवाइडर तोड़ दूसरी लेन में पहुंच गया। इससे बस आगरा जाने वाली लेन पर कार में टक्कर मारकर पलट गई। कार सवार मां-बेटी, नाना-नातिन सहित पांच की मौत हो गई।
तीन बच्चों सहित 11 लोग घायल हैं। सभी को स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया गया। यहां से बस चालक सहित छह को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। मृतकों में चार संतकबीर नगर और एक गोरखपुर का है। हादसे के बाद गुस्साए यात्रियों ने बस चालक की जमकर पिटाई की। बाद में उसे पुलिस ने बचाकर अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन

2 of 10
Unnao Road Accident - फोटो : amar ujala

http://





कार में आठ लोग सवार थे

संतकबीर नगर के थाना खलीलाबाद के गांव तेनुहारी सोयम के विनोद कुमार (45) मंगलवार शाम 7:30 बजे दोस्त दीपक कनौजिया के साथ उनकी कार से वृंदावन के लिए निकले थे। कार में दीपक की भाभी थाना बखिरा के पाड़िया निवासी प्रिया (40), बेटी दिव्या (14), बेटा आर्यन (16), बेटी अपराजिता (10) और प्रिया के पिता खलीलाबाद के धुनमुन (61) भी थे।
विज्ञापन

3 of 10
Unnao Road Accident - फोटो : amar ujala
तीन की मौके पर ही मौत
प्रिया ने अपनी दोस्त गोरखपुर के थाना पीपीगंज के करतारी की अंजू (40), बेटी अमृता (7), बेटा रिद्यांश (5) को भी साथ ले लिया था। अभी सब उन्नाव के पास पहुंचे ही थे कि यह हादसा हो गया। हादसे में अंजू, उनकी बेटी अमृता और कार चला रहे विनोद की मौत हो गई। वहीं, धुनमुन और उनकी नातिन दिव्या की भी जान नहीं बच सकी।

4 of 10
Unnao Road Accident - फोटो : amar ujala
सिर धड़ से हो गया था अलग
हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए। एयर बैग भी फट गया। टक्कर इतनी तेज थी कि कार में बैठे लोग सीट के नीचे दब गए। अमृता का सिर धड़ से अलग हो गया। अर्टिगा कार में कुल नौ लोग सवार थे। इनमें से सिर्फ चार की जान बच पाई। वहीं, बस पलटने से यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। यात्रियों की सूचना पर यूपीडा कर्मी और पुलिस टीम पहुंची।
विज्ञापन

5 of 10
Unnao Road Accident - फोटो : amar ujala
55 सवारियों की थी क्षमता, बस में थे 90 यात्री
एआरटीओ श्वेता वर्मा ने बताया कि बस की क्षमता 55 सवारियों की थी। चालक मोहित ने बताया कि बस में कुल 90 यात्री थे। बस बाबा खाटू श्याम प्रा. लि. बदरपुर ट्रैवल्स की है। वह हरियाणा के पटौदी से बिहार जा रहा था। बताया कि वह पलवल से बस में चढ़ा था। बस बाबा नामक चालक चला रहा था।
विज्ञापन

6 of 10
Unnao Road Accident - फोटो : amar ujala
चालक को नशे में देख सवारियों ने पीटा
हादसे के बाद लोगों ने मौके पर मिले चालक मोहित को नशे की हालत में देखकर जमकर पीटा। पुलिस ने उसे जैसे-तैसे बचाया और स्वास्थ्य केंद्र लाई। वहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया। मोहित ने बताया कि बस हरियाणा के पटौदी से चली थी।
विज्ञापन

7 of 10
Unnao Road Accident - फोटो : amar ujala
तेज चला रहा था बस
बस बाबा खाटू श्याम प्रा. लि. बदरपुर ट्रैवल्स की है। बताया कि वहां से बाबा नाम का चालक लेकर बस आया था। पलवल से वह बस में चढ़ा था। फिर एक्सप्रेसवे के किलोमीटर संख्या 190 कन्नौज तक लाया। वहां से फिर बाबा चलाने लगा था। इसके बाद वह सो गया था।

8 of 10
Unnao Road Accident - फोटो : amar ujala
सीएचसी में प्रभारी रहे नदारद
घायलों को देखने एसडीएम बृजमोहन शुक्ला सुबह करीब आठ बजे सीएचसी पहुंचे, तो वहां सीएचसी प्रभारी डॉ. मुकेश सिंह नदारद मिले। मौके पर मिले फार्मासिस्ट प्रेमकुमार से स्टॉफ की जानकारी ली। पता चला कि डॉक्टर और प्रभारी रात में रुकते ही नहीं, अपने घर चले जाते हैं। इस पर उन्होंने नाराजगी जताई और आपातकालीन स्थिति के लिए स्टॉफ को तैयार रखने के निर्देश दिए।

9 of 10
Unnao Road Accident - फोटो : amar ujala
यात्रियों ने बताया बस की रफ्तार 100 किलोमीटर से काफी तेज रही होगी। हालांकि कार की रफ्तार कितनी थी, इसकी जानकारी करने के लिए आगरा और कन्नौज टोल बैरियर व अन्य स्थानों पर लगे सीसी टीवी कैमरों की फुटेज की जांच की जा रही है। जहां पर हादसा हुआ है, वहां से सीसीटीवी कैमरा करीब दो किमी दूर लगा है।  -प्रभात अवस्थी, मुख्य सुरक्षा अधिकारी एक्सप्रेसवे
विज्ञापन

10 of 10
Unnao Road Accident - फोटो : amar ujala
यात्रियों का कहना है कि चालक नशे में था। घायलों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।  -घनश्याम मीणा, डीएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें