फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘रफ्तार की बलि’: काल बनकर दौड़ी बस, कार को रौंदा और फिर खंती में पलटी, पांच की मौत और 17 घायल, तीन लखनऊ रेफर

Wed, 01 Jul 2026 08:32 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव

सार

Unnao Road Accident News: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बस की टक्कर से कार सवार पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई और 17 यात्री घायल हो गए। हादसे का कारण चालक को झपकी आना बताया जा रहा है।
विज्ञापन
1 of 5
Unnao Road Accident - फोटो : amar ujala
उन्नाव जिले के बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर देवखरी गांव के पास बुधवार सुबह करीब पांच बजे भीषण सड़क हादसा हो गया। इसमें स्लीपर बस की टक्कर से संतकबीरनगर के रजिस्ट्रेशन नंबर की कार में सवार एक महिला, दो बच्चों सहित पांच लोगों की मौत हो गई।


">http://


वहीं, डिवाइडर की ग्रिल तोड़ने हुए दूसरी लेन में पलटी बस में सवार 17 यात्री घायल हो गए। बस में कुल 85 यात्री सवार थे। पुलिस व यूपीडा की रेस्क्यू टीम ने घायलों को अस्पताल भेजा और मृतकों की पहचान कराने के प्रयास कर रही है। कार में आठ लोग सवार थे।
विज्ञापन

2 of 5
Unnao Road Accident - फोटो : amar ujala
चालक को झपकी आने से हुआ हादसा
अलीगढ़ जिले के खैरा क्षेत्र निवासी स्लीपर बस चालक मोहित 85 यात्रियों को लेकर हरियाणा से बिहार जा रहा था। सुबह करीब पांच बजे बस देवखरी गांव के पास चालक को झपकी आने से तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर तोड़ते हुए दूसरी लेन में पहुंच गई।
विज्ञापन

3 of 5
Unnao Road Accident - फोटो : amar ujala
कार को टक्कर मारकर खंती में पलटी बस
इस दौरान आगरा की ओर जा रही आर्टिगा कार को सामने से टक्कर मारने के बाद बस खंती में पलट गई। हादसे में कार सवार पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बस में सवार करीब 17 यात्री घायल हो गए। यात्रियों ने चालक के नशे में होने का भी आरोप लगाया है।

4 of 5
Unnao Road Accident - फोटो : amar ujala
अन्य कारणों की भी हो रही है जांच
बांगरमऊ कोतवाली प्रभारी अखिलेश पांडेय ने बताया कि बस चालक को झपकी आने से हादसा होने का अनुमान है, अन्य कारणों की भी जांच हो रही है। साथ ही मृतकों की पहचान कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Unnao Road Accident - फोटो : amar ujala
हादसे में इनकी हुई मौत
जानकारी के अनुसार, कार में कुल आठ लोग सवार थे, जिनमें पांच की मौत हुई है। वहीं, तीन घायलों को बांगरमऊ सीएचसी से लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है। मृतकों में दिव्या (13), अमृता (5), अंजू (40), धुनमुन (60) और विनोद (45) कार चालक शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें