यूपी के हमीरपुर में होली के अवसर पर एक अनोखी बारात निकालने का रिवाज सालों से चला आ रहा है। सोमवार को परंपरा के अनुसार बैंडबाजाें के साथ होली के दूल्हे की बारात निकाली गई। गांव भ्रमण के दौरान द्वार-द्वार पर दूल्हे का टीका भी किया गया। ढोल की थाप पर थिरकते घोड़े आकर्षण का केंद्र रहे।
विज्ञापन
यहां होली पर निकलती है ‘अनोखी बारात’
2 of 3
अनोखी बारात
सरीला क्षेत्र के जरिया गांव में पर्व पर होली की दूल्हे की बारात निकालने की प्राचीन परंपरा है। सज संवर कर घोड़े पर बैठे दूल्हे का द्वार-द्वार टीका भी होता है। गांव के देवस्थानों पर होली का दूल्हा माथा टेकने पूरी बारात के साथ जाता है। इस साल भी हरतारिया बाबा, देवी मंदिर, रामजानकी मंदिर सहित देव स्थानों में बारात के संग पहुंचकर दूल्हे ने माथा टेका।
ढोल नगाड़ों की थाप पर थिरकते घोडे़ आकर्षण का केंद्र रहे। बारात में एक दर्जन से अधिक घोड़े शामिल रहे। बाजार मैदान से शुरुहुई दूल्हे की बारात का गांव भ्रमण के बाद वापस बाजार मैदान पहुंचने पर समापन किया गया। बारात का शुभारंभ ग्राम प्रधान रामस्वरूप ने किया। इस मौके पर गांव सहित बड़ी संख्या में क्षेत्र के लोग मौजूद रहे। उधर, क्षेत्र में होली का पर्व धूमधाम से मनाया गया।