कानपुर के पालिका ग्राउंड में जनपदीय स्कूलों की खेल प्रतियोगिता के दौरान जबरदस्त तूफान उठा। महज पांच से सात सेंकेंड में ही धूल भरा एक ऐसा गुबार सामने आया, जिसने देखते ही देखते सारी व्यवस्था चौपट कर दी।
विज्ञापन
खेल के मजा हुआ किरकिरा
2 of 5
आंधी में आसमान धूल से भर गया
- फोटो : राहुल शुक्ला, अमर उजाला कानपुर
जानकारी के मुताबिक सभी जनपद के स्कूलों से आए बच्चे अपने-अपने टेंट में बैठे खेल प्रतियोगिता के आनंद ले रहे थे। दोपहर का तकरीबन 1 बजा था। दौड़ शुरू होने वाली थी कि अचानक तूफान जैसे हालात बन गए। धूल के गुबार ने टेंट में बैठे बच्चों को दौड़ने पर मजबूर कर दिया।
विज्ञापन
ग्राउंड पर लेटकर बच्चों ने बचाई जान
3 of 5
आंधी के बाद की तस्वीरें
- फोटो : राहुल शुक्ला, अमर उजाला कानपुर
हालात बिगड़ते देख ग्राउंड पर मौजूद शिक्षको की टीम ने बच्चों को ग्राउंड की ओर दौड़कर नीचे लेटने को कहा। जैसे ही बच्चे बाहर निकल कर ग्राउंड में लेट रहे थे तभी उनके तंबू माचीस की तीलियों की तरह उखड़ कर बिखरते नजर आए।
तूफान ने माचीस की तीलियों की उखाड़ फेंका टेंट
4 of 5
आंधी में उखड़ गया तंबू
- फोटो : राहुल शुक्ला, अमर उजाला कानपुर
हवा में लहरा रहे टेंट के पाइप ये बंया कर रहे थे कि यदि जरा भी देर हुई होती तो कोई बड़ा हादसा भी हो सकता था। लेकिन शिक्षकों और बच्चों की सूझबूझ से बड़ा हादसा होने से टल गया। पलभर के लिए आए तूफान के बाद बच्चों ने टेंट के पास जाकर देखा तो हालत देख चौंक पड़े। जमीन में मजबूती से गाढ़े गए टेंट के पोल उन्हें उखड़े दिखा। तंबू की सीलिंग चीथड़े-चीथड़े हो चुकी थी। बच्चे अपना-अपना सामान तलाशते नजर आए। यह सारा नजारा घटना स्थल पर मौजूद अमर उजाला के फोटो जर्नलिस्ट ने अपने कैमरे में कैद कर लिया।
आंधी के बाद के हालात की तस्वीर
- फोटो : राहुल शुक्ला, अमर उजाला कानपुर
घटना स्थल पर मौजूद बच्चों ने बताया कि उन्होने जिंदगी में कभी ऐसा मंजर नहीं देखा था। तूफान के बाद एक दम ऐसी खामोशी छा गई कि जैसे कुछ हुआ ही न हो। इसके बाद हवा का झोंका तक नहीं चला।