यूपी के कन्नौज जिले के तालग्राम क्षेत्र में दो युवक तांत्रिक बनकर आए और महिला को पहले कुछ ऐसी बातें बताई जो उसके साथ पहले घट चुकी थीं। इसके बाद दोनों ने महिला को विश्वास में लेकर जो खेल किया उससे महिला ही नहीं बल्कि पूरा इलाका हक्का बक्का रह गया। जानें क्या है पूरा मामला...
विज्ञापन
2 of 4
डेमो पिक
थाना तालग्राम के किस्तियापुर निवासी रामदेवी पत्नी रामआसरे ने बताया उसके पति अशोक गंगवार मेमोरियल इंटर कालेज में चतुर्थ श्रेणी कर्मी है। दोपहर करीब डेढ़ बजे ताहपुर आर्यवर्त ग्रामीण बैंक से घर लौट रही थीं, तभी गांव के समीप श्रीराम अकादमी पब्लिक स्कूल के पास दो युवक बाइक लिए खड़े मिले।
विज्ञापन
3 of 4
डेमो पिक
उहोंने बुलाया और हस्त रेखा देखकर भाग्य बताने की बात कही। हाथ पर एक गुलाब का फूल रखा और कहा तुम्हारे पति का तीन साल पहले एक्सीडेंट हो गया था, मरते-मरते बचे थे। बेटे-बेटियों की संख्या भी बताई और कहा कि तीन दिन में पति की मौत हो जाएगी। यह सुनकर वह परेशान हो गई।
युवकों की बातों पर उसने भरोसा कर लिया और पति की जान बचाने के लिए उपाय पूछा। इस पर युवकों ने कहा कि तुम्हारे पास काफी जेवर हैं, उससे पूजा पाठ करना होगा और धन भी दूना हो जाएगा। विश्वास में आकर उसने घर से बिना किसी को बताए 60 ग्राम सोना, 750 ग्राम चांदी लाकर युवकों को गांव से बाहर सुनसान जगह में पूजा के लिए दे दी। युवकों ने आंख बंद कराकर आधे घंटे बैठने को कहा। जेवरों की थैली हाथ पर रख दी।
समय बीत जाने पर जब आंख खोली तो दोनों भाग चुके थे। हाथ में थैली भी नहीं थी। ठगी का पता चलने पर उसके होश उड़ गए। रोती हुई पति को घटना की जानकारी दी। मामले की जानकारी पुलिस को दी। ग्रामीणों ने घेराबंदी की पर युवकों का पता नहीं चला। महिला ने ढाई लाख के जेवर ले जाने की बात कही है। थाना प्रभारी निरीक्षक तारिक खान ने बताया तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है। ठगों की हुलिया, उम्र, की जानकारी की गई है। ठगों की तलाश की जा रही है।