एक साल बेमिसाल कार्यक्रम के तहत प्रदेश सरकार की एक वर्ष की उपलब्धियां बताने आए हरदोई जिले के प्रभारी मंत्री सवालाें के चक्रव्यूह में उलझ कर रह गए। बिजली, पानी और सड़क जैसी मूलभूत सुविधाओं पर पूछे गए सवालों पर प्रभारी मंत्री करवाते हैं, देखते हैं, पता करेंगे जैसे जवाब देकर बचते रहे। कई बार तो डीएम ने माइक संभालकर प्रभारी मंत्री की ओर से जवाब दिए।
विज्ञापन
2 of 7
अनिल राजभर
- फोटो : अमर उजाला
प्रदेश सरकार का एक वर्ष का कार्यकाल पिछले माह पूरा हो चुका है। कार्यकाल की उपलब्धियां बताने के लिए एक साल बेमिसाल बैनर तले प्रभारी मंत्रियों को मीडिया से रूबरू होने को शासन स्तर से ही कहा गया है। इसी क्रम में बुधवार को जिले के प्रभारी मंत्री अनिल राजभर कलक्ट्रेट सभागार में प्रेसवार्ता के लिए पहुंचे।
भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीकृष्ण शास्त्री, जिलाधिकारी पुलकित खरे, मुख्य विकास अधिकारी आनंद कुमार और नगर मजिस्ट्रेट वंदिता श्रीवास्तव की मौजूदगी में प्रभारी मंत्री ने कहा कि एक वर्ष का समय तो व्यवस्थित होने में ही लग जाता है। कम समय में जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने का प्रयास किया गया है।
किसानों की कर्ज माफी, बीते सत्र में हुई गेहूं और धान की सरकारी खरीद का उल्लेख करते हुए उन्होंने सरकार को किसानों का हितैषी बताया। बिजली, पानी, सड़क जैसी मूलभूत सुविधाओं को लेकर सवाल शुरू हुए तो प्रभारी मंत्री असमंजस में पड़ गए।
विज्ञापन
सवालों पर यूं दिए जवाब
3 of 7
अनिल राजभर
ग्रामीण इलाकों के खराब ट्रांसफार्मर 72 घंटे में बदलने के निर्देशों को लेकर जब सवाल किया गया तो प्रभारी मंत्री ने कहा कि अपवाद स्वरूप कहीं नहीं हुआ होगा। जब उदाहरण सहित कई प्रकरण बताए गए तो उन्होंने दिखवाते हैं, कहकर चुप्पी साध ली।
सवालों पर यूं दिए जवाब
4 of 7
अनिल राजभर
इसके बाद पानी के मुद्दे पर बात हुई। सवाल उठा कि जिले की 14 पेयजल परियोजनाएं बजट के अभाव में अटकी हैं। इनके लिए बजट क्यों नहीं मिल रहा, तो फिर प्रभारी मंत्री चुप्पी साध गए। इतना ही कहा कि विभागीय मंत्री सुरेश खन्ना से इस बारे में वार्ता करेंगे और बजट का आवंटन कराएंगे।
विज्ञापन
सवालों पर यूं दिए जवाब
5 of 7
अनिल राजभर
मेडिकल कालेज की स्थापना को लेकर हुए सवाल पर प्रभारी मंत्री की स्थिति असहज हो गई। डीएम पुलकित खरे ने बताया कि भूमि का आवंटन हो गया है। डीपीआर (डिटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट) बन रही है। इस पर पत्रकाराें ने प्रभारी मंत्री को बताया कि हरदोई और मिश्रिख में से एक ही जगह मेडिकल कालेज बनना है।
विज्ञापन
सवालों पर यूं दिए जवाब
6 of 7
अनिल राजभर
- फोटो : अमर उजाला
दो नई तहसीलों के प्रस्ताव शासन में लंबित होने पर भी सवाल किया गया। प्रभारी मंत्री अनिल राजभर ने कहा कि वह शासन स्तर पर प्रयास कर मेडिकल कालेज हरदोई में ही खोले जाने और तहसीलों के सृजन के प्रस्ताव को मंजूरी दिलाएंगे।
भाजपा कार्यालय को ही नहीं मिला विद्युत कनेक्शन
प्रभारी मंत्री को मीडिया ने अवगत कराया कि दूसरों को छोड़िए जिला मुख्यालय पर निर्माणाधीन भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय को ही डेढ़ माह से बिजली का कनेक्शन नहीं मिल पा रहा है। इस बात पर भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीकृष्ण शास्त्री, प्रभारी मंत्री अनिल राजभर और डीएम पुलकित खरे सन्न रह गए। प्रभारी मंत्री ने जिलाध्यक्ष की ओर देखा तो उन्होंने इशारों में ही सहमति जताते हुए प्रकरण को सही बताया। प्रभारी मंत्री ने भी विद्युत विभाग के अधिकारियों की कार्यप्रणाली में सुधार की कोशिश किए जाने की बात कही।
सांडी पक्षी महोत्सव का आयोजन हर साल हो
प्रेसवार्ता के दौरान जिलाधिकारी पुलकित खरे ने फरवरी में कराए गए सांडी पक्षी महोत्सव की स्मारिका का विमोचन प्रभारी मंत्री अनिल राजभर से कराया। इस दौरान डीएम ने कहा कि महोत्सव पर लगभग साढ़े सात लाख रुपये खर्च हुए हैं। इस महोत्सव के लिए शासन से बजट की व्यवस्था के साथ ही नियमित आयोजन की बात भी की जाए तो इसे एक अलग स्थान मिल सकता है। प्रभारी मंत्री ने इस पर शासन स्तर पर वार्ता करने का आश्वासन दिया।