पिनारायी विजयन
- फोटो : ANI
बंधक बनाए गए सोलह भारतीय नाविकों में तीन केरल से हैं। केरल के मुख्यमंत्री पिनारई विजयन ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मामले में हस्तक्षेप का आग्रह किया। विजयन ने उम्मीद जताई कि भारत सरकार उन्हें रिहा करवाने में तेजी लाएगी।
प्रधानमंत्री को लिखे पत्र में मुख्यमंत्री विजयन ने संबंधित देशों (गिनी और नाइजीरिया) में भारतीय उच्चायोगों/मिशनों को निर्देश देने का अनुरोध किया।
विजयन ने यह भी दावा किया जहाज किसी भी गैरकानूनी गतिविधि में शामिल नहीं था, शिपिंग कंपनी नाविकों की जल्द रिहाई की सुविधा के लिए जुर्माना भरने के लिए भी तैयार थी। उन्होंने अपने पत्र में लिखा, नाइजीरियाई अधिकारियों के साथ बातचीत के बाद शिंपिंग कंपनी ने 28 सितंबर को आवश्यक जुर्माना दिया। दुर्भाग्य से चालक दल और जहा अभी भी गिनी में गिरफ्तार हैं।