फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'सतर्क रहें सुरक्षित रहें', थमने का नाम नहीं ले रहा बारिश का कहर, छत गिरने से दो बच्चियों की मौत

Sun, 12 Aug 2018 11:28 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
बारिश का कहर - फोटो : अमर उजाला
सेंट्रल यूपी और बुंदेलखंड में शनिवार से हो रही बारिश रविवार को भी कई क्षेत्रों में होती रही। हरदोई में बारिश से छत और दीवार गिरने से रोली (5) और लक्ष्मी (9) की मौत हो गई। वहीं, चित्रकूट में रविवार की सुबह से हुई मूसलाधार बारिश से हाईवे की पुलिया समेत कई जगह जलभराव हो गया। यहां 25 एमएम से ज्यादा बारिश रिकार्ड की गई। कानपुर शहर और कानपुर देहात में रुक-रुक कर हवा चली और कई क्षेत्रों में हल्की बारिश भी होती रही।

 
विज्ञापन

2 of 5
बारिश का कहर - फोटो : अमर उजाला
फर्रुखाबाद में गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ने से 50 से ज्यादा गांव बाढ़ की चपेट में आ गए और 28 गांवों का आवागमन ठप हो गया है। रविवार को गंगा का जलस्तर 136.80 मीटर दर्ज किया गया। यहां शनिवार रात हुई बारिश से चार मकान ढह गए।
विज्ञापन

3 of 5
बारिश का कहर - फोटो : अमर उजाला
कन्नौज में बारिश से 9 मकान गिर गए, जबकि गंगा का जलस्तर भी खतरे के निशान की ओर पहुंच गया है। इससे तीन गांव बाढ़ की चपेट में आ गए हैं। यहां गंगा का जलस्तर 125.180 मीटर पर पहुंच गया है, जबकि खतरे का निशान 125.970 मीटर पर है।

4 of 5
बारिश का कहर - फोटो : अमर उजाला
बांदा में पांच मिमी बारिश हुई, जिससे अधिकतम पारा दो डिग्री गिर गया। महोबा में झमाझम बारिश हुई, जिससे सड़कों पर जलभराव हो गया। उरई में सुबह बूंदाबांदी हुई। इसके बाद दोपहर 12 बजे तक बदली छाई रही, फिर दोपहर में हल्की धूप निकलने से उमस व गर्मी बढ़ गई। वहीं शाम को बादल छाये रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बारिश का कहर - फोटो : अमर उजाला
उन्नाव में शनिवार रात से रविवार शाम तक 25 मिमी बारिश हुई। सबसे ज्यादा पानी पुरवा तहसील क्षेत्र में बरसा। यहां पर 42 एमएम बारिश हुई। दूसरे नंबर पर सदर उन्नाव रहा। यहां 27 मिमी बारिश रिकार्ड की गई। इटावा में रविवार को पूरे दिन बादल छाए रहे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें