फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तुलसी दिवस- आस्था और औषधि का मिश्रण है तुलसी, जानें ये रोचक तथ्य... 

Mon, 25 Dec 2017 06:49 PM IST
शिखा पाण्डेय, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 6
तुलसी पूजन
पुरातन काल से ही तुलसी के धार्मिक तथा औषधीय गुणों को महत्ता दी गयी है। प्राचीन काल से परंपरा चली आ रही है कि घर में तुलसी का पौधा होना जरूरी है क्योंकि शास्त्रों में तुलसी को पूजनीय, पवित्र और देवी स्वरूप माना गया है। तुलसी के बारे में जानें यें बातें... 
विज्ञापन

तुलसी के स्वास्थ्य लाभ 

2 of 6
तुलसी
- तुलसी की पत्तियां कफ साफ करने, खासी-जुकाम से छुटकारा दिलाने में सहायक है। 
- तुलसी में थाइमोल तत्व पाया जाता है जो त्वचा रोगों को दूर करने में मददगार होता है। 
- तुलसी का काढ़ा पीने से सिरदर्द में आराम मिलता है। इसके सेवन से 15 दिनों में सिरदर्द की समस्या खत्म हो जाती है। 
- छोटी इलायची, अदरक का रस व तुलसी के पत्तों को समान मात्रा में मिलाकर लेने से उल्टी नहीं होती है। 
- तुलसी में तनावरोधी गुण पाए जाते हैं। कई शोध तनाव में तुलसी के लाभ के बारे में पुष्टि कर चुके हैं। 
- कान की समस्या जैसे- कान बहना, दर्द होने, कम सुनाई देने में तुलसी का सेवन बहुत फायदेमंद हैं। 
- तुलसी की पत्तियां रोज चबाने से मुंह का संक्रमण दूर हो जाता है और मुंह से दुर्गंध नहीं आती है। 
- तुलसी किडनी को मजबूत बनाती है। 6 महीने के नियमित सेवन से पथरी यूरिन के रास्ते से बाहर निकल जाती है। 
विज्ञापन

इन दिनों में ना तोड़े पत्तियां 

3 of 6
तुलसी
शास्त्रों के अनुसार तुलसी की पत्तियों को कुछ खास दिनों में नहीं तोड़ना चाहिए। एकादशी, रविवार के दिन, सूर्य या चंद्र ग्रहण काल में तुलसी नहीं तोड़नी चाहिए। साथ ही सूरज ढलने के बाद या अनावश्यक तुलसी तोड़ने से दोष लगता है। 

रोज पूजन से दूर होते वास्तु दोष 

4 of 6
अाैषधी के रूप में हाेता है तुलसी का प्रयाेग
तुलसी के प्रतिदिन पूजन से कई प्रकार के वास्तु दोष दूर होते हैं। साथ ही परिवार की आर्थिक स्थित पर शुभ असर होता है। तुलसी पूजन के साथ-साथ हर शाम तुलसी के पास दीपक जलाने से घर में महालक्ष्मी की कृपा सदैव बनी रहती है। 
विज्ञापन

तुलसी का सूखा पौधा घर में न रखें 

5 of 6
घराें में तुलसी का महत्व
 घर में लगा तुलसी का पौधा सूख जाए तो उसे किसी पवित्र स्थान पर प्रवाहित कर दें। तुलसी का सूखा पौधा घर में लगाना अशुभ माना जाता है। सूखा पौधा घर में होने पर बरकत पर बुरा असर पड़ सकता है। यही वजह है कि पूरी तरह स्वस्थ पौधा ही घर में लगाना चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

तुलसी की पत्ती चबाना नहीं चाहिए 

6 of 6
तुलसी
तुलसी की पत्ती का सेवन करते समय एक बात ध्यान रखना चाहिए कि इन पत्तियों को चबाएं नहीं। पत्तियों को चबाने के बजाए निगल लेना चाहिए। तुलसी के पत्तों में पारा धातु के तत्व विद्धमान होते हैं जो कि पत्तों को चबाने से दांतों पर लग जाते हैं। ये तत्व दांत के लिए फायदेमंद नहीं हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें