यूपी के उन्नाव जिले में मंगलवार को पूर्व ज्येष्ठ ब्लॉक उपप्रमुख की बहू की गोली लगने से मौत हो गई थी। इस मामले में मृतका के पिता ने दामाद समित छह लोगों पर गैर इरादतन हत्या व दहेज प्रताड़ना की रिपोर्ट दर्ज कराई है। हत्या के बाद सूचना दिए बगैर सभी आरोपी भाग निकले थे। बुधवार को मामले में आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद जब उसे कोतवाली लेकर पहुंची तो पुलिस पर उसकी खातिरदारी करने के आरोप भी लगे।
विज्ञापन
2 of 5
आक्रोशित परिजनों ने पुलिस पर लगाए आरोप
- फोटो : अमर उजाला
बुधवार दोपहर कोतवाली पुलिस ने आरोपी संजीव को दोस्ती नगर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस जैसे ही उसे कोतवाली लेकर पहुंची तो ज्योति के परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया। कोतवाली में उसे बोतल बंद पानी और बैठने के लिए कुर्सी दी गई। इस बहन और मां एसएसआई से भिड़ गईं। पुलिस पर आरोपी संजीव की मेहमानों की तरह खातिरदारी करने का आरोप लगाया। बवाल बढ़ने पर सीओ सिटी कोतवाली पहुंचे। उन्होंने उचित कार्रवाई का आश्वासन देकर मामला शांत कराया।
विज्ञापन
3 of 5
परिजनों की पुलिस से होती नोकझोंक
- फोटो : अमर उजाला
भीड़ और हंगामे की आशंका को देखते पोस्टमार्टम हाउस और कोतवाली में पुलिस बल बढ़ा दिया गया है। पुलिस हर गतिविधि पर नजर रख रही है। कोतवाली की सुरक्षा बढ़ा दी। कोतवाली परिसर के अंदर बाहरी लोगों के प्रवेश को रोक दिया गया था।
4 of 5
आक्रोशित परिजनो का पुलिस के खिलाफ फूटा गु्स्सा
- फोटो : अमर उजाला
मंगलवार दोपहर ज्योति की मौत के बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम हाउस भिजवा दिया था। जहां शव को खुले स्थान में ही रख दिया गया। भीषण गर्मी की वजह से शव से दुर्गंध उठने लगी थी। परिजनों को जब इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने हंगामा किया। परिजनों का आरोप था कि अगर उन्हें जानकारी दे दी जाती तो वह शव सुरक्षित रखने के लिए बर्फ का इंतजाम खुद कर लेते।
ज्योति की मौत की सूचना पर उसके परिजन मंगलवार रात करीब 12 बजे सदर कोतवाली पहुंचे। पिता राकेश सिंह ने बताया कि पत्नी अनीता सिंह, छोटे बेटे सुमित, बेटी शालू के साथ दिल्ली के जहांगीरपुरी में रहते हैं। सूचना मिलते ही वह उन्नाव के लिए रवाना हो गए थे। रात में ही कोतवाली में पुलिस को तहरीर दी थी।