फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तिहरा हत्याकांड: पत्नी व दो बच्चों को मौत के घाट उतारने वाले डॉ. सुशील कुमार फॉरेंसिक विभागाध्यक्ष के पद से निलंबित

Tue, 07 Dec 2021 12:29 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
डॉ. सुशील कुमार - फोटो : अमर उजाला
कानपुर में तिहरे हत्याकांड के आरोपी डॉ. सुशील कुमार को फॉरेंसिक विभागाध्यक्ष के पद से निलंबित कर दिया गया है। इसके साथ ही अगली कार्रवाई की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई। पड़ताल में पता चला है कि उसकी प्रोफेसरशिप भी खतरे में है।

प्रोफेसरशिप के लिए उसने जो शोध पत्र लगाए थे। नेशनल मेडिकल कमीशन (एनएमसी) ने उसके शोध पत्र में गड़बड़ी पकड़ ली। इसी वजह से रामा मेडिकल कालेज के प्राचार्य पद से उसे हटाया था। कालेज के लोगों का कहना है कि एनएमसी के सख्त हो जाने पर उसका तनाव और बढ़ गया।

बाद में कोरोना संक्रमण ने कोढ़ में खाज का काम कर दिया। रामा मेडिकल कालेज में डॉ. सुशील कुमार की नियुक्ति आठ साल पहले हुई थी। उसे एसोसिएट प्रोफेसर के रूप में नियुक्त किया गया। इसके बाद उसने शोध पत्र लिखे। इन शोध पत्रों के बाद उसकी प्रोफेसर के पद पर उन्नति हो गई।
विज्ञापन

2 of 5
मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
वर्ष 2019 में विभागाध्यक्ष से उसे प्राचार्य बना दिया गया। कोविड की दूसरी लहर के दौरान वह प्राचार्य रहा है। इसी दौरान वह कोविड की चपेट में आया। एनएमसी ने उसके शोध पत्रों पर सवाल उठा दिया। बताया जा रहा है कि केस स्टडी को उसने शोध पत्र बना दिया। कालेज के सहयोगियों का कहना है कि इससे उसका तनाव बढ़ गया था। इसके पहले भी वह तनाव में रहता रहा है। कालेज प्रबंधन ने अब उसे फोरेंसिक विभागाध्यक्ष के पद से निलंबित कर दिया है। 
विज्ञापन

3 of 5
kanpur triple murder - फोटो : amar ujala
विदेश भागने की फिराक में हो सकता है डॉक्टर, गायब है पासपोर्ट
डॉक्टर सुशील विदेश भागने की फिराक में हो सकता है। ऐसा इसलिए क्योंकि पुलिस को उसका पासपोर्ट नहीं मिला है। सोमवार को डीसीपी वेस्ट ने एयरपोर्ट प्रशासन को पत्र लिख कर डॉक्टर को पकड़वाने में मदद मांगी है। वहीं, एयरपोर्ट से लेकर रेलवे स्टेशन और बस अड्डों तक में निगरानी बढ़ा दी गई है।

4 of 5
kanpur triple murder - फोटो : amar ujala
डीसीपी वेस्ट बीबीजीटीएस मूर्ति के अनुसार फ्लैट से डॉक्टर का पासपोर्ट बरामद नहीं हुआ था। ऐसे में पासपोर्ट उसी के पास होने की आशंका है। एयरपोर्ट प्रशासन को आरोपी डॉक्टर की फोटो साझा कर उसकी यात्रा पर रोक  लगाने व उसे पकड़वाने में मदद मांगी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
kanpur triple murder - फोटो : amar ujala
एक टीम को डॉक्टर और उसकी पत्नी के बैंक खातों पर नजर बनाए रखने के लिए लगाया गया है। अभी तक किसी भी तरह के ट्रांजेक्शन की जानकारी नहीं है। सोमवार को पुलिस ने अपार्टमेंट के गार्ड व घर में काम करने वाली मेड सावित्री से भी पूछताछ की, जिन्होंने डॉक्टर के अजीब व्यवहार के संबंध में जानकारी दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें