फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भयानक वारदात से शुरू हुई सुबह, जब सड़क तक बहकर आ गया खून ही खून

Wed, 30 Aug 2017 10:44 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
इटवा ट्रिपल मर्डर केस की जांच करने आई टीम - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के इटावा जिले में मंगलवार की सुबह का उदय एक भयानक वारदात के साथ हुआ। सड़क पर खून की एक धारा बह रही थी। ये देखकर सुबह रास्ते से गुजरने वाले लोग दहशत में आ गए और पुलिस को सूचित किया। 




 
विज्ञापन

2 of 5
खौजी कुत्ते के साथ पुलिस - फोटो : अमर उजाला
लोगों को भनक लग चुकी थी कि जरूर कोई बड़ी वारदात हुई है। और जब खुलासा हुआ तो इस सनसनीखेज मामले ने पूरे इटावा को हिला कर रख दिया। पुलिस मौके पर तो पता लगा एक ही रात में एक घर के तीन लोगों को बड़ी बेरहमी से किसी चीज से कूचकर मौत के घाट उतारा गया है।

चूंकी मामला बड़ा है इसलिए पुलिस ने मौके पर डॉग स्कवॉड को बुलवाया और बारीकी से जांच शुरू कर दी। कहा जा रहा है कि सुबह 5:30 बजे करीब शौच के लिए जाने के वक्त इस वारदात को अंजाम दिया गया।




 
विज्ञापन

3 of 5
तीन हत्या की खबर सुन घर के बाहर लगा लोगों का जमावड़ा - फोटो : अमर उजाला
तिहरे हत्याकांड में नहार सिंह यादव 60 वर्ष उनकी पत्नी श्रीमती सावित्री देवी 58 नाहर सिंह की विधवा बहन कमला देवी 55 की हत्या नाहर सिंह के बेटे दीपचंद ने मूसर से कूच कूच कर कर कर दी है।

सनसनीखेज हत्याकांड के पीछे जो बातें गांव वालों की तरफ से और परिवारीजनों की तरफ से कही जा रही है कि इसी साल 2 फरवरी को दीपचंद की शादी की गई थी। दीपचंद परिवार में सबसे बड़ा है।
 

4 of 5
घटनास्थल पर पुलिस अधिकारी पूछताछ करते हुए - फोटो : अमर उजाला
शादी में काफी कुछ खर्च किया गया था इसी को लेकर के पिता की तरफ से दीपचंद पर दबाव था कि कुछ काम काज किया करो लेकिन दीपचंद ऐसा नहीं कर रहा था परिवारीजनों के दबाव में आकर के दीपचंद ने इस जघन्य अपराध को अंजाम दे डाला। सभी को गॉव के प्रधान बलवीर सिंह यादव मुख्यालय के डॉ भीमराव अंबेडकर सयुक्त चिकित्सालय ले कर आये।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
घटना का जायजा लेने पहुंचे पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
तिहरे हत्याकांड के बाद मौके पर पहुंचे इटावा के अपर पुलिस अधीक्षक जितेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि हत्या के पीछे परिवारिक विवाद बताया गया है पुलिस गहनता से इसकी विवेचना करने में जुटी हुई है सभी शवो को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया । सभी के चेहरे बुरी तरीके से कुछ ले गए हैं यह देखने से स्पष्ट होता है ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें