दिल्ली-हावड़ा रेलमार्ग पर मंगलवार तड़के फफूंद और पाता के बीच पूर्वा एक्सप्रेस के आरक्षित कोच का बैटरी बॉक्स स्लीपर से टकरा गया। इससे ट्रैक की गिट्टी डाउन लाइन पर उसी वक्त गुजर रही ब्रह्मपुत्र एक्सप्रेस के इंजन के केबिन में जा लगी। केबिन का शीशा चकनाचूर हो गया, लेकिन चालक बाल-बाल बच गया। संयोग से दोनों ट्रेनें पटरी से उतरने से बच गई।