फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: खुल रहीं परतें... दरक रहा अखिलेश का दरबार, बढ़ रही गुनाहों की फेहरिस्त; जानें कब किसने दर्ज कराई एफआईआर?

Mon, 18 Aug 2025 10:03 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर

सार

चर्चित अधिवक्ता अखिलेश दुबे के खिलाफ कानपुर शहर के बर्रा, किदवईनगर, कोतवाली में कुल पांच एफआईआर दर्ज हैं। जैसे-जैसे परतें खुल रहीं हैं, वैसे वैसे अखिलेश दुबे का दरबार दरक रहा है।
विज्ञापन
1 of 8
कोर्ट ने अधिवक्ता अखिलेश दुबे को भेजा जेल - फोटो : amar ujala
कानपुर में बड़ी-बड़ी हस्तियों की हाजिरी लगवाने वाले चर्चित अधिवक्ता अखिलेश दुबे का दरबार दरक रहा है। गुनाहों की लंबी फेहरिस्त और एक के बाद एक दर्ज होती एफआईआर के बाद अब उसके गुनाहगार के संगी भी सामने आ रहे हैं। उसके खिलाफ छह अगस्त से 17 अगस्त तक कुल पांच एफआईआर दर्ज की जा चुकी हैं जिनमें डकैती, रंगदारी, अवैध कब्जा, फर्जी दस्तावेजों के जरिये संपत्ति हथियाना, धमकी देना और साजिश रचने की गंभीर धाराएं शामिल हैं। एसआईटी के पास पहुंच रही तहरीर के जांच के बाद और भी मामले उस पर दर्ज किए जा सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 8
अखिलेश दुबे को कोर्ट लेकर पहुंची पुलिस - फोटो : amar ujala
जेल में बंद चर्चित अधिवक्ता अखिलेश दुबे पर अब तक कुल पांच एफआईआर पुलिस ने दर्ज की हैं। इसके अलावा कल्याणपुर और ग्वालटोली थाने में दर्ज दो एफआईआर को पुलिस अखिलेश से जोड़कर देख रही है। 

 
विज्ञापन

3 of 8
अधिवक्ता अखिलेश दुबे - फोटो : अमर उजाला
कल्याणपुर में अखिलेश दुबे के दो साथियों विनय कटियार और शोमिल शाह पर जबरन वसूली के मामले में सीमा कुमारी ने रिपोर्ट दर्ज कराई। वहीं ग्वालटोली में ठेकेदार सैफ ने कास्मो जिम का निर्माण कराया था। इस दौरान अखिलेश के साथी लवी मिश्रा, रवि मिश्रा उर्फ आयुष, सौरभ द्विवेदी प्रशांत पर जबरन वसूली, बंधक बनाने व मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
 

4 of 8
अखिलेश दुबे और लवी मिश्रा - फोटो : amar ujala
कब किसने दर्ज कराई एफआईआर
1. वादी- भाजपा नेता रवि सतीजा

नामजद आरोपी - अधिवक्ता अखिलेश दुबे, लवी मिश्रा, निशा कुमारी, गीता कुमारी, विमल यादव, अभिषेक बाजपेई, शैलेंद्र यादव उर्फ टोनू आदि शामिल।
आरोप - दुष्कर्म के झूठे आरोप और 50 लाख रंगदारी के मामले में बर्रा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
 
विज्ञापन

5 of 8
अखिलेश दुबे - फोटो : amar ujala
2. वादी- होटल कारोबारी सुरेश पाल
नामजद आरोपी- अखिलेश दुबे, लवी मिश्रा।

आरोप - नाबालिग को आगे करके दुष्कर्म का झूठा आरोप लगाकर 2.50 करोड़ रुपये लेने की किदवईनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

6 of 8
अखिलेश दुबे को जेल ले जाती पुलिस - फोटो : amar ujala
3. वादी- एक अधिवक्ता
नामजद आरोपी- अखिलेश दुबे, पप्पू स्मार्ट, आमिर बिच्छू, शोएब उर्फ पप्पी, जैन कालिया, फराज, रामेंद्र उर्फ गुड्डू, हर्षित यादव।
आरोप- राजा ययाति के किले को भूमाफिया से बचाने के लिए पर दुष्कर्म के दो झूठे मुकदमे दर्ज कराए। दस लाख रुपये की डिमांड पर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

 
विज्ञापन

7 of 8
अखिलेश दुबे - फोटो : amar ujala
4. वादी- शैलेंद्र कुमार (सच का आईना संस्था के महामंत्री)
नामजद आरोपी- अखिलेश दुबे, पंकज दीक्षित, कथित पत्रकार विपिन गुप्ता, 2-3 अज्ञात।
आरोप- अखिलेश के खिलाफ कब्जों की शिकायत करने पर इंटरव्यू के बहाने दरबार में बुलाकर 20 शिकायतों पर हुए नुकसान की कुल 20 लाख रुपये रंगदारी मांगने पर किदवईनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
 
विज्ञापन

8 of 8
अखिलेश दुबे का घर - फोटो : amar ujala
5. वादी - मोईनुद्दीन आसिफ जाह शेख आसिफ जाह
नामजद आरोपी- अखिलेश दुबे, राजकुमार शुक्ला, सर्वेश दुबे, जयप्रकाश दुबे, सौम्या दुबे, शीवांश सिंह उर्फ पप्पू, सभाजीत, मेसर्स केनरी ऐपेरलेस प्राइवेट लिमिटेड, उनके अज्ञात साथी।
आरोप- ग्वालटोली में वक्फ की जमीन को आरोपियों ने कूटरचित दस्तावेजों से कब्जा करने के आरोप में ग्वालटोली थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई थी।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें