फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पर कोई समस्या है तो डायल करें NHAI का ये टोलफ्री नंबर

Sat, 31 Mar 2018 01:54 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 3
डेमाे पिक
यदि आप राष्ट्रीय राजमार्गों (हाईवे) से गुजर रहे हैं और कोई सड़क हादसा हो जाता है तो तुरंत मदद के लिए मोबाइल नंबर डायल कर सकते हैं। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने हाईवे आधारित टोलफ्री मोबाइल नंबर जारी कर दिए हैं। इन पर फोन करने पर तत्काल मदद मिलेगी।
 
विज्ञापन

2 of 3
डेमाे पिक
एनएचएआई की ओर से हाईवे पर सड़क हादसों की सूचना देने, उनके संचालन एवं रखरखाव संबंधित शिकायतों के लिए राष्ट्रीय स्तर पर टोल फ्री नंबर 1033 लांच किया गया है। इसका मकसद तुरंत मदद मुहैया कराना, हादसे के पीड़ित को बचाना और उसे करीबी अस्पताल में ले जाना है। यह नंबर एनएचएआई के दिल्ली, गुड़गांव में मिलता है और वहां से स्थानीय कार्यालयों को सूचना दी जाती है। इससे मदद मिलने में कुछ समय लग जाता है। एनएचएआई के परियोजना निदेशक पुरुषोत्तम लाल चौधरी ने बताया कि दुर्घटना की स्थिति में तत्काल मदद मुहैया कराने के लिए हाईवे के आधार पर टोलफ्री मोबाइल नंबर जारी किए गए हैं। इन पर फोन मिलाते ही संबंधित हाईवे पर स्थित टोल प्लाजा से तत्काल मदद मिलेगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

हाईवे और टोलफ्री नंबर

3 of 3
डेमाे पिक
इटावा-चकेरी हाईवे 9793440044
चकेरी-इलाहाबाद हाईवे 7651883358
कानपुर-कबरई हाईवे 9919447705
बारा-उरई हाईवे    9628499555    
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें