फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठंड से उठा जोड़ों में दर्द, उंगलियां पड़ने लगीं नीली, तकलीफों से बचने के लिए अपनाएं ये उपाय 

Sun, 16 Dec 2018 05:34 PM IST
gaurav gaurav यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
डेमो पिक
वायु मंडल में समाए प्रदूषण के कारण गलन बढ़ने से लोगों के जोड़ों में दर्द उठनेे लगा है। कुछ लोगों की उंगलियां नीली पड़ रही हैं। इसके अलावा उंगलियों में सूजन आने के साथ घाव हो जा रहे हैं। कानपुर के लाला लाजपत राय अस्पताल (हैलट) में ऐसे मरीजों की संख्या बढ़ रही है। डाक्टरों का कहना है कि जाड़े के कारण नसों और मांसपेशियों के सिकुड़ने से रोगियों को तकलीफ बढ़ जाती है। ऐसे रोगी सर्दी-गर्मी से बचें और ठंडे पानी में हाथ न डालें।
विज्ञापन

2 of 5
डेमो पिक
कानपुर हैलट अस्पताल के अस्थि रोग विभाग में रुमेटॉयड गठिया के मरीजों की हालत बिगड़ रही है। इसके साथ ही जो लोग पिछले दिनों डेंगू, चिकुनगुनिया की चपेट में आए हैं, उन्हें रिएक्टिव गठिया हो रहा है। कुछ रोगी चल न पाने के कारण व्हील चेयर पर डाक्टरों को दिखाने के लिए आए। जोड़ों के दर्द के अलावा लोगों को सांस की तकलीफ भी हो रही है। मेडिसिन विभाग में आने वाले रोगियों में सांस की तकलीफ और गले में संक्रमण पाया गया।
विज्ञापन

3 of 5
डेमो पिक
अस्थि रोग विभाग के विशेषज्ञ डॉ. प्राग्नेश कुमार ने बताया कि ठंड में जोड़ सख्त होने लगते हैं, इससे रोगी की तकलीफ दोगुना हो जाती है। इसमें रोगियों की दवाएं बढ़ानी पड़ती हैं। इसके अलावा उंगलियों में खून का बहाव प्रभावित होने से रेनोड नामक बीमारी के मरीजों की उंगलियां नीली पड़ जाती हैं। इसके साथ ही घाव हो जाते हैं। डॉ. जेएस कुशवाहा ने बताया कि ओपीडी में सांस में तकलीफ और गले के संक्रमण के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। वहीं कार्डियोलोजी की इमरजेंसी में शुक्रवार-शनिवार रात 12 बजे के बाद शाम 6 बजे तक 56 रोगी आए।

4 of 5
डेमो पिक
अपनाएं ये उपाय...
-गठिया के मरीज व्यायाम करें, जिससे जोड़ सख्त न हों
-सुबह धूप निकलने के बाद बाहर टहलने जाएं, रात में घर में व्यायाम करें
-तकलीफ बढ़ने पर फिजियोथेरेपिस्ट की मदद ले सकते हैं
-नसों के मरीज ठंडे पानी में सीधे हाथ न डालें
-बाहर निकलने पर दस्ताने और मौजे पहने रहें
-उंगलियां नीली पड़ें तो आग में हाथ सेंक सकते हैं
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
डेमो पिक
गर्भवती महिलाएं पानी पिएं, बीपी कंट्रोल रखें
प्रदूषण और ठंडक के माहौल में गर्भवती महिलाएं अपना ब्लड प्रेशर और ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल रखें। मेडिकल कालेज की स्त्री रोग विभागाध्यक्ष डॉ. किरन पांडेय ने बताया कि गर्भवती महिलाएं ठंड में सादा पानी पीती रहें। ठंड की वजह से पानी न पीने से शरीर में पानी की कमी हो सकती है। ऐसे मौसम में ब्लड प्रेशर और जेस्टेशनल डायबिटीज होती है। इसे नियंत्रित रखें। सुबह और सूर्यास्त के बाद बाहर न निकलें। सर्द-गर्म से बचें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें