फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BJP MLA को मिली धमकी तो पार्टी की कार्यशैली पर उठाए ये सवाल, FACEBOOK पर सरकार को लिया आड़े हाथों

Thu, 24 May 2018 08:05 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 4
फेसबुक पर किये कमेंट - फोटो : अमर उजाला
यूपी के हरदोई जिले में गोपामऊ से भाजपा विधायक श्यामप्रकाश जान से मारने की धमकी मिलने और रंगदारी मांगे जाने के बाद मुखर हो गए। सोशल मीडिया पर पोस्ट की गई विधायक को धमकी से जुड़ी खबर पर श्यामप्रकाश ने तल्ख टिप्पणियां कीं।


 
विज्ञापन

2 of 4
फेसबुक पर किया गया विधायक का कमेंट - फोटो : अमर उजाला
गोपामऊ के भाजपा विधायक श्यामप्रकाश अपनी बात को मुखरता से रखने के लिए अलग पहचान रखते हैं। पूर्व में भी सोशल मीडिया पर अपनी पोस्ट और कमेन्ट्स के जरिए जिले की राजनीति में भारी उथल-पुथल मचा चुके हैं। बुधवार को जब श्यामप्रकाश के पुत्र रविप्रकाश ने धमकी और रंगदारी से जुड़े प्रकरण की एफआईआर शहर कोतवाली में दर्ज कराई, तो फौरन ही यह खबर सोशल मीडिया पर भी चलने लगी।


 
विज्ञापन

3 of 4
धमकी भरे संदेश - फोटो : अमर उजाला
इसी दौरान उक्त प्रकरण से संबंधित एक पोस्ट पर विधायक श्यामप्रकाश ने कमेंट में लिखा कि जिन लोगों के रिकार्ड में फर्जी केस दर्ज थे और कोई अपराध नहीं कर रहे थे, उनको जेल भेजा जा रहा है। असली अपराधी बाहर हैं। मेरे संज्ञान में है हरदोई में सैकड़ों लोगों पर फर्जी मुकदमें लिखकर जेल भेजा गया। समय आने पर जांच की मांग करुंगा। अभी कोई सुनने वाला नहीं है। विधायक यहीं नहीं रुके। उक्त पोस्ट पर आए एक कमेंट के जवाब में उन्होंने फिर लिखा कि अभी तक जनता में अपराधियों का भय होता था। इस सरकार में अपराधी और अधिकारी दोनों का भय और आतंक व्याप्त है।  


 
विज्ञापन

4 of 4
धमकी भरे संदेश - फोटो : अमर उजाला
सोशल मीडिया पर विधायक श्यामप्रकाश ने एक कमेंट कर लिखा है कि संवेदनहीन पुलिस कप्तान, इस प्रकरण में जरा भी गंभीर नहीं। लगता शास्त्री जी (भाजपा जिलाध्यक्ष) या ब्रजबहादुर जी (क्षेत्रीय महामंत्री संगठन) से पैरवी करानी पड़ेगी। इस कमेंट पर भी चर्चाओं का बाजार गर्म है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें