फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शोभन सरकार की अंतिम यात्रा में उमड़ा था जन सैलाब, अब 4200 अज्ञात पर लॉकडाउन उल्लंघन की रिपोर्ट

Thu, 14 May 2020 09:34 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
बाबा शोभन सरकार की जल समाधि के दौरान उमड़ी थी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश में कानपुर देहात के शोभन आश्रम के महंत विरक्तानंद महाराज उर्फ शोभन सरकार के ब्रह्मलीन शरीर के दर्शन के लिए उमड़ी भीड़ पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि भीड़ ने सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों को दरकिनार किया। पुलिस ने भीड़ पर लॉकडाउन उल्लंघन और महामारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की है।

 
विज्ञापन

2 of 5
बाबा शोभन सरकार के अंतिम दर्शनों के लिए उमड़ा था जन सैलाब - फोटो : अमर उजाला
शोभन आश्रम के महंत विरक्तानंद महाराज उर्फ शोभन सरकार के ब्रह्मलीन शरीर को बुधवार को जलसमाधि दी गई। इस दौरान चौबेपुर के सुनौड़ा गांव के पास गंगातट पर हजारों की भीड़ उमड़ी थी। सोशल डिस्टेंसिंग और लॉकडाउन का उल्लंघन होने पर अधिकारियों के आदेश पर चौबेपुर एसओ और दो दरोगा ने 4100 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

 
विज्ञापन

3 of 5
दर्शनाें के लिए जुटी थी भारी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
जल समाधि के दौरान कानपुर नगर और कानपुर देहात जिले के कई विधायक, सांसद और मंत्री भी सुनौड़ा पहुंचे थे। उधर, शिवली कोवताली पुलिस ने लॉकडाउन उल्लंघन में 100 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई है। यह सभी लोग शोभन मंदिर परिसर में पहुंचे थे। कोतवाली प्रभारी वीरपाल सिंह तोमर ने बताया कि लॉकडाउन के बावजूद सौ लोग शोभन मंदिर पहुंचे थे। 

 

4 of 5
पुलिस ने बताया तोड़ा गया लॉकडाउन - फोटो : अमर उजाला
चौबेपुर एसओ विनय तिवारी ने बताया कि महंत विरक्तानंद जी महाराज की अंतिम यात्रा में लोगों की भीड़ चौबेपुर के प्रमुख बाजारों से होते हुए गंगातट पर पहुंची थी। पुलिस ने कई लोगों को कानून का हवाला देकर रोका भी था। इसके बाद भी लॉकडाउन का उल्लंघन किया गया। इसी का संज्ञान लेकर आलाधिकारियों के निर्देश पर थाने के दारोगा देवेंद्र कुमार, अंजलि तिवारी ने कुल 4100 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पुलिस बोली कानून सब के लिए बराबर - फोटो : अमर उजाला
शोभन सरकार की अंतिम यात्रा में मंत्री नीलिमा कटियार, सांसद देवेंद्र सिंह भोले, विधायक अमिताभ बाजपेई, प्रतिभा शुक्ला, सुरेंद्र मैथानी सहित कई पूर्व विधायक और कई पार्टियों के वर्तमान और पूर्व पदाधिकारी मौजूद रहे थे। एसओ ने बताया कि वीडियो और उपलब्ध फोटो के आधार पर नियम उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी
 

नियम सभी के लिए बराबर हैं, बुधवार को लोगों ने लॉकडाउन का मजाक बना दिया था। हजारों लोगों पर महामारी का अंदेशा बढ़ गया है।
देवेंद्र मिश्र, सीओ बिल्हौर

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें