फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: पुलिस-प्रशासन का इस बार कोई चूक न होने देने का दावा, तस्वीरों में देखें सुरक्षा के इंतजाम

Fri, 27 Dec 2019 01:45 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
परेड में तैनात आरएएफ के जवान - फोटो : अमर उजाला
यूपी के कानपुर सहित उन्नाव, फर्रुखाबाद में पुलिस-प्रशासन से पिछली बार छोटी-छोटी चूकें हुईं थीं, इसका उपद्रवियों ने फायदा उठाया था। पर, इस बार पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। एलआईयू भी सक्रिय है। जो इनपुट मिला है, उस पर पुलिस कार्रवाई करने के साथ सतर्क भी है। आज जुमे पर शहर में विशेष सतर्कता बरती जाएगी। अलर्ट जारी कर दिया गया है।

 
विज्ञापन

2 of 5
परेड में गश्त करतीं आरएएफ की महिला जवान - फोटो : अमर उजाला
शहर के संवेदनशील इलाकों में पुलिस के साथ-साथ आरएएफ, आईटीबीपी, एसएसबी और पीएसी के जवान भी तैनात कर दिए गए हैं। शुक्रवार को संवेदनशील इलाकों की निगरानी ड्रोन से भी होगी। सेना भी सक्रिय है। सोशल मीडिया संबंधी जानकारी जुटा पुलिस अधिकारियों से साझा किया है।  अफवाह फैलाने वालों से निपटने के लिए पुलिस की कई टीमें सोशल मीडिया पर नजर रखे हुए हैं। एसपी पूर्वी राजकुमार अग्रवाल ने बताया कि शुक्रवार को दो-दो कंपनी आरएएफ व आईटीबीपी, चार कंपनी पीएसी और एक कंपनी एसएसबी तैनात रहेगी।
 
विज्ञापन

3 of 5
परेड चाैराहे पर मुस्तैद रही फाेर्स - फोटो : अमर उजाला
दो हजार सिपाही, पांच सौ दरोगा व सौ इंस्पेक्टर भी तैनात रहेंगे। जालौन और उन्नाव से अतिरिक्त पुलिस बल मंगा लिया गया है। एसपी ने बताया कि गुरुवार शाम से ही पुलिस बल ने अलग-अलग इलाकों में फ्लैग मार्च शुरू कर दिया है। एसपी ने बताया कि सौ से अधिक सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं। आईटीएमएस से भी इलाकों की निगरानी की जाएगी। वहीं मिलेट्री इंटेलीजेंस के अधिकारी लगातार इनपुट जुटा रहे हैं। गुरुवार को एक अधिकारी ने एडीजी से संपर्क कर बताया कि सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट, वीडियो व फोटो पोस्ट करने वाले कुछ लोगों को चिह्नित किया है। इस पर पुलिस के साइबर सेल ने इस संबंध में जानकारी जुटानी शुरू कर दी है।

 

4 of 5
फोर्स तैनात - फोटो : अमर उजाला
बॉडी वार्न कैमरों का होगा इस्तेमाल  
पुलिस अधिकारियों समेत करीब दो सौ पुलिसकर्मियों को बॉडी वार्न कैमरे दिए गए हैं। ड्यूटी के वक्त वह इन कैमरों से लैस रहेंगे। इस कैमरे में क्षेत्र की हर गतिविधि कैद होगी। अगर किसी ने कोई खुराफात करने की कोशिश की, तो उसकी हरकत कैमरे में कैद हो जाएगी, जिससे वह आसानी से पकड़ में आ जाएगा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अलाव तापते सिपाही, बच्चा भी पहुंचा - फोटो : अमर उजाला
इस बार आईटीबीपी, एसएसबी के साथ अतिरिक्त पीएसी व पुलिसकर्मी पहले से ही तैनात किए गए हैं।  3000 से अधिक लोगों को पुलिस पाबंद कर चुकी है। 100 से अधिक लोगों (जिनके उपद्रव करने की आशंका है) के नंबर सर्विलांस पर लगाए गए हैं। मुस्लिम वर्ग के 20-25 संभ्रांत लोगों के समूह बनाए गए हैं। ये वालंटियर की भूमिका निभाएंगे।  होटलों में ठहरने वालों का ब्योरा जुटाया जा रहा है जिससे बाहरी लोगों की निगरानी की जा सके। अतिसंवेदनशील क्षेत्रों की ड्रोन से निगरानी होगी। यहां पर पुलिस ने दो दर्जन से अधिक सीसीटीवी कैमरे भी लगाए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें