बजट 2018-19 से कानपुर के युवाओं को काफी कुछ हासिल होने की उम्मीद जगी है। आईआईटी कानपुर के प्रो. बीवी फड़ी बताते हैं कि स्टार्टअप इंडिया और डिजिटल इंडिया योजना के माध्यम से शहर के करीब एक लाख युवाओं के लिए रोजगार के अवसर पैदा होंगे। इनमें से करीब बीस हजार युवा स्टार्टअप शुरू करना चाहते हैं।
विज्ञापन
2 of 10
डेमो पिक
पिछले एक साल में ऐसे करीब 15 हजार युवाओं ने अपने आइडिया भी आईआईटी कानपुर के सिडबी इनोवेशन एंड इंक्यूबेशन सेंटर और दि इंडस एंटरप्रिन्योर (टाई) यूपी को भेजा है। जिन्हें विभिन्न स्तर पर आईआईटी मदद कर रहा है।
विज्ञापन
3 of 10
बजट पेश करते अरुण जेटली
अब इन्हें स्टार्टअप इंडिया के तहत रजिस्टर्ड कराया जाएगा ताकि युवाओं को सरकारी मदद मिल सके। टाई यूपी के प्रेसिडेंट अमित तिवारी बताते हैं कि मुद्रा योजना के तहत तीन लाख करोड़ रुपये की राशि लोन देने का लक्ष्य है।
4 of 10
डेमो पिक
इसका फायदा भी सीधे तौर पर युवाओं को नया स्टार्टअप शुरू करने में मिलेगा। इसके अलावा 10वीं और 12वीं कर चुके करीब छह लाख युवा विभिन्न कौशल विकास प्रोग्राम के तहत प्रशिक्षण हासिल कर पाएंगे। सरकार का लक्ष्य है कि आने वाले एक साल में 50 लाख युवाओं को नौकरी के लिए प्रशिक्षित किया जाए।
विज्ञापन
युवा, रोजगार व शिक्षा के बजट पर प्रतिक्रिया
5 of 10
गीतांजली, शिक्षिका
- फोटो : अमर उजाला
शिक्षा की राष्ट्रीय नीति बनने से शिक्षा प्रणाली में गुणात्मक सुधार आएगा। हमारे प्रदेश के बच्चों की बेसिक शिक्षा काफी कमजोर मानी जाती थी। इस नए सिस्टम से अब छात्र खुद को राष्ट्रीय स्तर पर मजबूत बना सकेंगे।
गीतांजली, शिक्षिका
विज्ञापन
6 of 10
प्रो. मनोज शुक्ला, कोआर्डिनेटर स्टेप एचबीटीआई
इंजीनियरिंग की पढ़ाई काफी महंगी होती है। ऐसे में एक हजार बीटेक छात्रों को प्राइम मिनिस्टर स्कॉलरशिप देने की नीति से आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों को फायदा होगा।
प्रो. मनोज शुक्ला, कोआर्डिनेटर
स्टेप एचबीटीआई
महिला कर्मचारियों के लिए काफी अच्छा बजट है। बजट में ईपीएफ कटौती में सरकारी हिस्सेदारी को 12 प्रतिशत किया गया है।
डॉ. वंदना दीक्षित कौशिक
कंप्यूटर साइंस डिपार्टमेंट, एचबीटीयू
8 of 10
डेमो पिक
रिसर्च के लिए रिवाइटलाइजिंग इंफ्रास्ट्रक्चर एंड सिस्टम इन एजुकेशन लागू किया जा रहा है। इससे रिसर्च कार्य में गुणात्मक सुधार होगा और युवा रिसर्च की ओर आकर्षित होंगे।
कौस्तुभ मुंड्रा
बीटेक छात्र, आईआईटी कानपुर
9 of 10
डेमो पिक
एक तरफ डिजिटल इंडिया की बात हो रही है दूसरी ओर मोबाइल और लैपटॉप पर कस्टम ड्यूटी बढ़ाकर महंगा कर दिया गया है। यह युवाओं के लिए परेशानी का सबब है।
नितिका, छात्रा
सीएसजेएमयू
बजट में युवा, उद्यमी, किसान, महिला, मध्यवर्गीय हर वर्ग का खास ख्याल रखा गया है। यह बजट ऐतिहासिक और विकास का बजट है। युवाओं के लिए ज्यादा से ज्यादा रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे। स्टार्टअप इंडिया और डिजिटल इंडिया के जरिए देश काफी तेजी से विकास करेगा। पेट्रोल-डीजल के दामों में कमी हुई है। यह भी हर वर्ग के लिए खास है।
डॉ. अरुण पाठक
एमएलसी