फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अक्सर होती थी उल्टियां, दूसरे ऑपरेशन में सामने आई पहले 'ऑपरेशन की बड़ी लापरवाही', 2 पर मुकदमा

Fri, 02 Feb 2018 08:44 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर

सार

-आपरेशन में महिला के पेट में छोड़ी पट्टी 
- हालत बिगड़ी तो अल्ट्रासाउंड कराने पर खुला मामला
- हरदोई जिला महिला अस्पताल के दो डाक्टरों पर मुकदमा
- निजी अस्पताल में आपरेशन कर निकाली गई पट़्टी
विज्ञापन
1 of 4
हालत बिगड़ी तो अल्ट्रासाउंड कराने पर खुला मामला
ऑपरेशन के दौरान डॉक्टर की लापरवाही एक महिला की जान पर बन आई। छह महीने पहले जिला महिला अस्पताल में प्रसव के लिए किए गए ऑपरेशन के दौरान डॉक्टरों ने महिला के पेट में पट्टी छोड़ दी। कुछ दिन पहले उसकी हालत बिगड़ी तो अल्ट्रासाउंड कराया गया, जिसमें डाक्टरों की यह चूक सामने आई। पांच दिन पहले निजी अस्पताल में आपरेशन करके महिला के पेट से पट्टी निकाली गई। महिला के पति ने महिला अस्पताल के दो डाक्टरों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। मामला यूपी के हरदोई जिले का है। 
 
विज्ञापन

2 of 4
हरदोई जिला महिला अस्पताल के दो डाक्टरों पर मुकदमा
हरदोई शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के दलेरपुर निवासी नीरज गुप्ता ने शहर कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि उसने पत्नी को प्रसव पीड़ा होने पर जिला महिला अस्पताल में भर्ती कराया था। यहां 25 जुलाई 2017 को उसका ऑपरेशन किया गया। आपरेशन के चार दिन बाद पत्नी की यह हालत हो गई कि वह कुछ भी खाती तो उल्टी हो जाती।
विज्ञापन

3 of 4
निजी अस्पताल में आपरेशन कर निकाली गई पट़्टी
इस पर वह उसे अस्पताल ले गए, जहां उसे भर्ती कर लिया गया, पर बीमारी के बारे में कुछ बताया नहीं गया। इस पर पत्नी को निजी अस्पताल ले गया, जहां अल्ट्रासाउंड कराने पर पेट में कुछ होने की बात सामने आई।
 
विज्ञापन

4 of 4
आपरेशन में महिला के पेट में छोड़ी पट्टी
उन्होंने पांच दिन पहले निजी अस्पताल में पत्नी का आपरेशन कराया तो पेट में पट्टी निकली। नीरज की तहरीर पर पुलिस ने महिला डाक्टर नसरीन और डाक्टर सुनित के विरुद्ध मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शहर कोतवाल आलोक सिंह ने बताया कि जांच की जा रही है। सीएमएस डा. राम वीर सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है। सीएमओ डा. पीएन चतुर्वेदी ने बताया कि अगर ऐसा मामला है तो विभागीय जांच कराई जाएगी। डाक्टर की लापरवाही मिलने पर कार्रवाई के लिए लिखा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें