उत्तर प्रदेश के कानपुर शहर को स्मार्ट सिटी में बदलने की योजना बहुत समय से बनाई जा रही है। स्मार्ट सिटी में शहरवासियों को कई सुविधाएं मिलेंगी, साथ ही इसके अंर्तगत युवाओं को प्रशिक्षण, रोजगार और सभी तरह के खेलों को भी बढ़ावा मिलेगा। अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय स्तर के कोच यहां खिलाड़ियों को तैयार करेंगे। दिल्ली की तर्ज पर हाट बनने से नगर सहित सूबे के सभी जिलों में बनने वाले पारंपरिक एवं आधुनिक उत्पादों को बढ़ावा मिलेगा।
अगली स्लाइड में पढेंः- गंगा किनारे के पांच वार्डों में सूरत सा नजारा...
विज्ञापन
2 of 6
डेमो पिक
कानपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड (केएससीएल) के बोर्ड आफ डायरेक्टर्स की 5 जुलाई को तीसरी बैठक होते ही शुक्रवार को स्मार्ट सिटी परियोजनाओं को अमलीजामा पहनाने के प्रयास शुरू कर दिए गए। इस सिटी के एबीडी एरिया (एरिया बेस्ड डवलपमेंट) के लिए चिन्हित गंगा किनारे के पांच वार्डों (सिविल लाइंस, ग्वालटोली, सूटरगंज, खलासी लाइन और पुराना कानपुर) में सूरत की तर्ज पर स्मार्ट रोड सहित अन्य मूलभूत सुविधाएं तो मिलेंगीं ही। इसके अलावा शहरवासियों को भी कई सौगातें मिलेंगी। कॉमन कमांड सेंटर के माध्यम से शहर का ट्रैफिक नियंत्रित होगा। चोरी का वाहन, अपराधी के भागते समय तत्काल पता चल जाएगा कि वह किस चौराहे से गुजरा। एप के माध्यम से कोई भी व्यक्ति अपने परिजनों या उनके वाहन को किसी भी चौराहे से निकलते समय मोबाइल से ही न सिर्फ लोकेशन पता कर सकेगा, बल्कि उनकी फोटो भी देख सकेगा। यह परियोजना 335 करोड़ रुपये की है। नानाराव पार्क को बहुआयामी द्रष्टिकोण से विकसित किया जाएगा।
अगली स्लाइड में पढेंः- युवाओं के लिए इकोनोमिक डवलपमेंट एंड बिजनेस सेंटर...
विज्ञापन
3 of 6
डेमो पिक
चुन्नीगंज में नगर निगम की पुरानी वर्कशॉप खत्म होने से खाली हुई जमीन पर इकोनोमिक डेवलपमेंट एंड बिजनेस सेंटर बनेगा। इस सेंटर को पीपीपी मॉडल पर तीन हिस्सों में बाटा गया है। इनमें से एक में स्किल ट्रेनिंग एडवांस कोर्स होंगे। आईटीआई से बेहतर प्रशिक्षण होगा। दूसरे हिस्से में प्लेसमेंट सेल भी बनेगी, जिसके माध्यम से प्रशिक्षण प्राप्त करने वालों को सरकारी और निजी संस्थानों में नौकरी दिलाई जाएगी। तीसरे हिस्से को बिजनेस डवलपमेंट सेंटर के रूप में विकसित किया जाएगा। इसमें युवाओं को उनकी रुचि के हिसाब से रोजगार, व्यवसाय सुझाए जाएंगे। व्यवसाय करने या छोटा-मोटा उद्योग स्थापित करने के लिए उन्हें धन मुहैया कराने, उपकरण, जगह आदि बंदोबस्त करने में सहयोग किया जाएगा। शेष जमीन पर शॉपिंग कांप्लेक्स, पार्किंग आदि सुविधाएं मिलेंगी।
अगली स्लाइड में पढेंः- दिल्ली की तर्ज पर विकसित होगी हाट...
4 of 6
डेमो पिक
दिल्ली की नेशनल हाट की तर्ज पर बृजेंद्र स्वरूप पार्क में राज्य स्तरीय हाट विकसित की जाएगी। इसमें एक जिला एक उत्पाद योजना के तहत बनने वाले पारंपरिक एवं आधुनिक उत्पादों को जिला वार प्रदर्शित किया जाएगा। बिक्री को भी प्रोत्साहित किया जाएगा। इसमें फूड कोर्ट, स्टाल सहित ऐसी सुविधाएं उपलब्ध होंगी, जहां लोग सपरिवार सैर-सपाटा कर सकेंगे।
अगली स्लाइड में पढेंः- पालिका स्टेडियम में इंडोर स्टेडियम...
विज्ञापन
5 of 6
डेमो पिक
पालिका स्टेडियम में इंडोर स्टेडियम बनेगा जहां बैडमिंटन, टीटी, जूड़ो, बाक्सिंग, कुश्ती, स्क्वैश सहित इंडोर में खेले जाने वाले सभी गेम्स होंगे। इसका डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट करने वाली प्रोजेक्ट मैनेजमेंट कंसलटेंट कंपनी के प्रभारी सत्यनारायण के अनुसार इसमें अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी एकेडमी बनाकर अपने से संबंधित खेलों का प्रशिक्षण देंगे। ऐसा खेलों को बढ़ावा देने और राष्ट्रीय व अंतराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी तैयार करने के उद्देश्य से किया जा रहा है।
अगली स्लाइड में पढेंः- बीएस पार्क में प्रदेश की सबसे बड़ी मल्टीलेवल पार्किंग...
कानपुर के बृजेंद्र स्वरूप (बीएस) पार्क में अत्याधुनिक मल्टीलेवल पार्किंग बनेगी। आठ मंजिला मल्टीलेवल पार्किंग की दो - तीन मंजिलें भूमिगत होंगी। इसमें रैंप के बजाय लिफ्ट के माध्यम से वाहन पार्क होंगे। इस पार्किंग के साथ ही परेड, कैनाल पटरी मल्टीलेवल पार्किंग को कॉमन कमांड सेंटर से जोड़ा जाएगा। कोई भी व्यक्ति अपने मोबाइल में पार्किंग एप डाउनलोड कर यह जान सकेगा कि किस पार्किंग में कितनी कारें खड़ी होने की जगह उपलब्ध है।