फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आखिर इस शहर की पिचकारियों में ऐसी क्या खास बात जिसके मुरीद सभी, जानें ?

Sun, 25 Feb 2018 08:15 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
डेमो पिक
चाइनीज वस्तुओं के विरोध का असर होली पर साफ नजर आएगा। होलियारों के हाथों में चाइनीज पिचकारियां कम ही दिखेंगी। कारोबारियों ने भी इससे किनारा कर लिया है।


 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
डेमो पिक
नतीजतन कई साल बाद यह पहला मौका है जब होली के बाजार में चाइनीज सामान लगभग नदारद हैं। पिछले स्टाक की इक्का-दुक्का सामग्री ही नजर आ रही है।


 
विज्ञापन

3 of 5
होली पर सजा बाजार
चाइनीज पिचकारियों की जगह कानपुर की बनी मॉडल पिचकारियों ने ले ली है। चाइना की प्रेशर पिचकारियां ही गिनी-चुनी संख्या में नजर आ रही हैं। दुकानदारों की दलील है कि पिछले साल का स्टाक बच गया था। बाजार में 20 से लेकर 1000 रुपये तक की पिचकारी उपलब्ध हैं।

 

4 of 5
होली पर सजा बाजार
थोक विक्रेता आनंद नितिन व अशोक वासवानी ने बताया कि इस बार डिजाइनर पिचकारियों की मांग ज्यादा है। बैट्रीयुक्त इलेक्ट्रानिक पिचकारियां भी बिक रही हैं। बटन दबाते ही रंगीन लाइट और सायरन के साथ रंगों की बौछार होती है। इसकी कीमत 800 से 1200 रुपये तक है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
डेमो पिक
रंग की डबल धार फेंकने वाली गन पिचकारी 80 से 500 रुपये तक में उपलब्ध है। फुटकर रंग-पिचकारी विक्रेताओं ने बताया कि गन वाली पिचकारियां और पीएम मोदी तथा सीएम योगी व केजरीवाल के मुखौटे बच्चों को लुभा रहे हैं।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें