फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस चोर को भारी पड़ा सुरंग बनाकर चोरी करना, लाश देख हर कोई सिहर उठा

Sun, 07 Apr 2019 03:50 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार


 
विज्ञापन
1 of 5
चोरी की मौत - फोटो : अमर उजाला
यूपी के फतेहपुर जिले में एक चोर को सुंरग बनाकर चोरी करना इस कदर मंहगा पड़ा कि उसकी दर्दनाक मौत को देख हर कोई सिहर उठा। यहां की अजीबोगरीब घटना दूर-दूर तक फैल गयी। 
विज्ञापन

2 of 5
चोरी की मौत - फोटो : अमर उजाला
यह घटना फतेहपुर के शांति नगर मोहल्ले की है। यहां रविवार सुबह एक अजीबोगरीब वाकया देखने को मिला। एक निर्माणाधीन मकान में खोदी गई सुरंग और पक्की दीवार के बीच दम घुट जाने से एक चोर की मौत हो गयी।

 
विज्ञापन

3 of 5
चोरी की मौत - फोटो : अमर उजाला
पत्थरकट मोहल्ले में रहने वाले एक रिटायर्ड शिक्षक रामकृष्ण सिंह ने शांति नगर मोहल्ले में नया घर बनवाया है। पिछले कुछ समय से निर्माणाधीन भवन में काम बंद था। रविवार सुबह टीचर का बेटा ज्ञान सिंह कुछ मजदूरों को लेकर काम कराने पहुंचा। गेट का ताला खोलने के बाद भीतर का नजारा देख उसकी आंखें खुली की खुली रह गईं।

4 of 5
चोरी की मौत - फोटो : अमर उजाला
एक शख्स दीवार और खुद की खोदी गई सुरंग के बीच फंसकर दम तोड़ चुका था। पुलिस को बाद में पता चला कि मरने वाला युवक मसवानी मोहल्ले का 30 वर्षीय चोर बचोल है। नशे की लत के चलते छोटी-मोटी चोरियों को अंजाम देता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
चोरी की मौत - फोटो : अमर उजाला
कोतवाल सतेंद्र सिंह ने बताया कि बचोल गेट फांद कर भीतर घुसा। इसके बाद उसने ताला बंद एक कमरे मे घुसने के लिए मिट्टी को खोदकर एक सुरंग बनाई। उस सुरंग के सहारे कमरे में दाखिल होते समय पक्की दीवार और खोदी गई सुरंग के बीच फंस कर मर गया। उधर परिजनों का कहना है पिछले 1 हफ्ते से बचोल घर नहीं आया था। वह लोग उसे खोजते-खोजते परेशान थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें