कानपुर के ककवन थाना क्षेत्र के रहीमपुर विषधन कस्बे में सोमवार देर रात बड़ौदा उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक शाखा में चोरों ने छत की अंटिया में सेंध लगाकर तिजोरी को तोड़ने का प्रयास किया। तिजोरी खोलने और तोड़ने में असफल रहने पर चोर कंप्यूटर व अन्य सामान चोरी कर ले गए।
विज्ञापन
2 of 5
डेमो पिक
मंगलवार की सुबह घटना की जानकारी होने पर शाखा प्रबंधक ने पुलिस को सूचित किया गया। बैंक प्रबंधक की तहरीर पर ककवन थाने में चोरी की रिपोर्ट दर्ज की गई। पुलिस घटना की जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
3 of 5
डेमो पिक
विषधन कस्बे में साजन सिंह वर्मा की मार्केट के ऊपरी हिस्से में बड़ौदा उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक की शाखा है। साजन सिंह के मुताबिक, सोमवार रात चोरों ने अंटिया में सेंध लगाई, इसके बाद चोरों ने बैंक शाखा के चैनल का ताला काटकर अंदर घुसे। चोरों ने स्ट्रांग रूम में रखी तिजोरी का ताला तोड़ने और काटने का प्रयास प्रयास किया, लेकिन असफल रहे। बैंक में रखी लोहे की अलमारियों के ताला तोड़कर जरूरी कागजात फैला दिए। मंगलवार सुबह शाखा प्रबंधक आरसी पाल बैंक पहुंचे तो हालात देख सन्न रह गए।
4 of 5
डेमो पिक
सूचना थाना पुलिस को दी गई। शाखा प्रबंधक के मुताबिक, चोर बैंक में लगे कई कंप्यूटर के उपकरण आदि ले गए हैं। थानाध्यक्ष इंद्रजीत यादव ने बताया कि बैंक में चोरी की सूचना पर तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची थी, चौकी इंचार्ज यशपाल को गश्ती में सतर्कता के आदेश दिए गए हैं।
चोरों ने तोड़ दिए थे सीसीटीवी के तार
बिल्हौर। शाखा में चोरी ने सीसीटीवी कैमरों के तार काट दिए, फिर पूरी घटना को अंजाम दिया। सीसीटीवी कैमरे के तार हट जाने से कोई भी घटना रिकार्ड नहीं हो सकी। चोरों ने बड़ी चालाकी से स्ट्रांग रूम के सायरन के भी तार काट कर बंद कर दिया।