कानपुर निकाय चुनाव का नामांकन पूरा होने के बाद राजनीतिक दल अब प्रचार की रणनीति बनाने में जुट गए हैं। सभी पार्टियों में स्टार प्रचारकों की लिस्ट तैयार की जा रही है। भाजपा से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, कांग्रेेस से प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर, प्रदेश प्रभारी गुलाम नबी आजाद और सपा में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, सांसद डिंपल यादव के नाम पर मुहर लगाई जा रही है।
विज्ञापन
2 of 6
अखिलेश यादव
भाजपा ने तय किया है कि प्रदेश में चुनाव प्रचार की शुरुआत कानपुर से की जाएगी। भाजपा मुख्यमंत्री के लिए महानगर और आसपास के जनपदों की नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों की एक सामूहिक जनसभा की तैयारी में जुटी है।
विज्ञापन
3 of 6
केशव प्रसाद मौर्य
इसी तरह डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य महानगर की कुछ विधानसभा क्षेत्रों में अलग-अलग सभाएं कर सकते हैं। इसके अलावा स्मृति ईरानी, कैबिनेट मंत्री रीता जोशी, राज्यमंत्री महेंद्र सिंह और राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभारी सत्यदेव सिंह कानपुर से लेकर बुंदेलखंड क्षेत्र में जनसभाएं करेंगे।
4 of 6
डिंपल यादव
पार्टी की क्षेत्रीय और जिला इकाइयाें की तरफ से प्रचारकों की सूची, समय और स्थान का चयन फाइनल किया जा रहा है। इधर, कांग्रेस पार्टी भी अपनी योजना बना रही है। शहर अध्यक्ष हरप्रकाश अग्निहोत्री और पार्टी प्रत्याशी बंदना मिश्र के पति आलोक मिश्र के साथ वरिष्ठ नेता शंकरदत्त मिश्र ने सोमवार को इस योजना पर चर्चा की।
विज्ञापन
5 of 6
राजबब्बर
जल्द ही स्टार प्रचारकों की सूची जारी होगी। फिलहाल प्रदेश अध्यक्ष और प्रदेश प्रभारी का नाम फाइनल माना जा रहा है। समाजवादी पार्टी में अभी तक सिर्फ पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के नाम पर मुहर लगाई जा रही है।
सांसद डिंपल यादव और पूर्व कैबिनेट मंत्री शिवपाल यादव की जनसभा भी कराई जा सकती है।बसपा ने अभी कोई योजना नहीं बनाई है। कहा जा रहा है कि कानपुर मंडल में किसी एक जगह राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती की जनसभा हो सकती है।