म्यूजिक की धुन, चकाचौंध कर देनी वाली लाइटें और खूबसूरत हसीनाओं का कैट वॉक, शुक्रवार रात ‘अंतराग्नि 2016’ के ऋतंभरा फैशन शो में यही खूबसूरत नजारा देखने को मिला।
विज्ञापन
अंतिम राउंड में मॉडलों से हुए सवाल-जवाब
2 of 8
आईआईटी कानपुर में अंतराग्नि कार्यक्रम
- फोटो : अमर उजाला
दो दिनों तक चले इस फैशन शो के फाइनल में अंतिम राउंड में मॉडलों से सवाल जवाब हुए। किसी से पूछा गया कि देश क्या है, किसी से खूबसूरती की परिभाषा पूछी गई।
विज्ञापन
थर्ड जेंडर ने खिताब को अपने नाम किया
3 of 8
आईआईटी कानपुर में अंतराग्नि कार्यक्रम
- फोटो : अमर उजाला
ऋतंभरा के इतिहास में यह पहली बार था कि किसी थर्ड जेंडर ने इस खिताब को अपने नाम किया। दिल्ली की पर्ल एकेडमी ऑफ फैशन एंड डिजायन ने बेस्ट टीम और बेस्ट डिजाइन टीम का खिताब भी जीता। ऋतंभरा के फाइनल में बतौर जज जायद खान को आना था, लेकिन वे नहीं आ पाए।
मिस इंडिया रह चुकीं मॉडल अनुकृति गोसाईं भी आईं
4 of 8
आईआईटी कानपुर में अंतराग्नि कार्यक्रम
- फोटो : अमर उजाला
मिस इंडिया एसिया पैसेफिक और मिस इंडिया रह चुकीं मॉडल अनुकृति गोसाईं और मॉडल नवेली देशमुख मौजूद रहीं।
विज्ञापन
‘बुक ऑथर टॉक’ का भी आयोजन
5 of 8
आईआईटी कानपुर में अंतराग्नि कार्यक्रम
‘अंतराग्नि 2016’ के तहत शुक्रवार को ‘बुक ऑथर टॉक’ का भी आयोजन हुआ। इसमें दि इंडियन के लेखक सुमंत बत्रा, हाउ टू एड 50,000 प्रोडक्टिव ऑवर्स ऑफ योर लाइफ केसंजय कुमार अग्रवाल, डैडी के लेखक तुहिना सिन्हा और दि ग्रुम की लेखिका वाणी ने शिरकत की। सभी लेखकों ने छात्रों के सवालों का जवाब दिए।
विज्ञापन
सांग राइटर लिमोर ने अपने सुरों से आईआईटीयंस को झुमाया
6 of 8
आईआईटी कानपुर में अंतराग्नि कार्यक्रम
इजरायली गायिका और सांग राइटर लिमोर बालास ने अपने सुरों से आईआईटीयंस को झुमाया। इस परफॉर्मेंस में लिमोर के वेस्टर्न और रॉक गायिकी आईआईटीयंस को खूब भायी।
विज्ञापन
‘हैंग हैंडपैन्स’ की धुनों से लोगों का दिल जीता
7 of 8
आईआईटी कानपुर में अंतराग्नि कार्यक्रम
इंटरनेशनल कार्निवाल के तहत फिनलैंड के गेरोनॉयम ने ‘हैंग हैंडपैन्स’ की धुनों से लोगों का दिल जीता। इसके अलावा नुक्कड़ प्रिलिम्स, स्टेज प्ले प्रिलिम्स, साइनक्रोनिसिटी प्रिलिम्स, पेयर ऑन स्टेज, आमने-सामने स्लेम आदि प्रतियोगिताएं भी हुईं।