फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'गर्म हवाएं' कोई मजाक नहीं, जानलेवा लू से बचने के ये हैं कुछ उपाय

Mon, 30 Apr 2018 03:37 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 13
डेमाे पिक
इस मौसम में गर्म हवाएं जानलेवा हो सकती हैं। जरा सी लापरवाही आपको डॉक्टर के पास पहुंचा सकती है। पिछले दस वर्षों में लू से हो रही मौतों की संख्या में इजाफा हुआ है। इसके मद्देनजर चिकित्सकों ने कई ऐसे उपाय बताये हैं जिन्हें अपनाकर गर्म मौसम के प्रभाव से बचा जा सकता है। डॉ. सुनील शिवमंगल पाण्डेय बता रहे हैं लू से बचने के कुछ उपाय ...

 
विज्ञापन

2 of 13
डेमाे पिक
हम सभी धूप में घूमते हैं फिर कुछ लोगो की ही धूप में जाने के कारण अचानक मृत्यु क्यों हो जाती है। इसकी वजह बड़ी है।  हमारे शरीर का तापमान हमेशा 37° डिग्री सेल्सियस होता है, इस तापमान पर ही हमारे शरीर के सभी अंग सही तरीके से काम कर पाते है।
 
विज्ञापन

3 of 13
डेमाे पिक
पसीने के रूप में पानी बाहर निकालकर शरीर 37° सेल्सियस टेम्प्रेचर मेंटेन रखता है, लगातार पसीना निकलते वक्त भी पानी पीते रहना अत्यंत आवश्यक है।
 

4 of 13
डेमाे पिक
पानी शरीर में इसके अलावा भी बहुत कार्य करता है, जिससे शरीर में पानी की कमी होने पर शरीर पसीने के रूप में पानी बाहर निकालना टालता है। जब बाहर का टेम्प्रेचर 45° डिग्री के पार हो जाता है और शरीर की कूलिंग व्यवस्था ठप्प हो जाती है, तब शरीर का तापमान 37° डिग्री से ऊपर पहुँचने लगता है।
 
विज्ञापन

5 of 13
डेमाे पिक
शरीर का तापमान जब 42° सेल्सियस तक पहुँच जाता है तब रक्त गरम होने लगता है और रक्त मे उपस्थित प्रोटीन पकने लगता है। स्नायु कड़क होने लगते है इस दौरान सांस लेने के लिए जरुरी स्नायु भी काम करना बंद कर देते हैं।
 
विज्ञापन

6 of 13
डेमाे पिक
शरीर का पानी कम हो जाने से रक्त गाढ़ा होने लगता है, ब्लडप्रेशर लो हो जाता है, महत्वपूर्ण अंग (विशेषतः ब्रेन ) तक ब्लड सप्लाई रुक जाती है।
 
विज्ञापन

7 of 13
डेमाे पिक
व्यक्ति कोमा में चला जाता है और उसके शरीर के एक- एक अंग कुछ ही क्षणों में काम करना बंद कर देते हैं, और उसकी मृत्यु हो जाती है।
 

8 of 13
डेमाे पिक
गर्मी के दिनों में ऐसे अनर्थ टालने के लिए लगातार थोडा थोडा पानी पीते रहना चाहिए, और हमारे शरीर का तापमान 37° मेन्टेन किस तरह रह पायेगा इस ओर ध्यान देना चाहिए।
 

9 of 13
डेमाे पिक
12 से 3 के बीच ज्यादा से ज्यादा घर, कमरे या ऑफिस के अंदर रहने का प्रयास करें। तापमान 40 डिग्री के आस पास विचलन की अवस्था मे रहेगा।
 

10 of 13
डेमाे पिक
यह परिवर्तन शरीर मे निर्जलीकरण और सूर्यातप की स्थिति उत्पन्न कर देगा। (ये प्रभाव भूमध्य रेखा के ठीक ऊपर सूर्य चमकने के कारण पैदा होता है।)
 

11 of 13
डेमाे पिक
स्वयं को और अपने जानने वालों को पानी की कमी से ग्रसित न होने दें। किसी भी अवस्था मे कम से कम 3 ली. पानी जरूर पियें ।किडनी की बीमारी वाले प्रति दिन कम से कम 6 से 8 ली. पानी जरूर लें।
 

12 of 13
डेमाे पिक
जहां तक सम्भव हो ब्लड प्रेशर पर नजर रखें। किसी को भी हीट स्ट्रोक हो सकता है। ठंडे पानी से नहायें, दही / छाछ का प्रयोग अधिक करें , फल और सब्जियों को भोजन में ज्यादा स्थान दें। हीट वेव कोई मजाक नही है।
विज्ञापन

13 of 13
डेमाे पिक
एक बिना प्रयोग की हुई मोमबत्ती को कमरे से बाहर या खुले मे रखें, यदि मोमबत्ती पिघल जाती है तो ये गंभीर स्थिति है। शयन कक्ष और अन्य कमरों मे 2 आधे पानी से भरे ऊपर से खुले पात्रों को रख कर कमरे की नमी बरकरार रखी जा सकती है। अपने होठों और आँखों को नम रखने का प्रयत्न करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें