फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैंगरेप का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, पीड़िता के घरवालों ने दी आत्मदाह की धमकी

Mon, 30 Apr 2018 02:46 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 4
24 अप्रैल को युवकों ने रेप किया था
यूपी के कन्नौज में गैंगरेप और वीडियो वायरल करने का ऐसा मामला सामने आया जिसने प्रशासन के होश उड़ा दिए। पड़ोस के लड़कों ने युवती को पहले बंधक बनाया फिर गैंगरेप करते हुए उसका वीडियो रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। पीड़ित लड़की के घरवालों ने लड़कों पर कार्रवाई न होने पर आत्महत्या करने की चेतावनी दी है। मामला 24 अप्रैल 2018 का है।
 
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
पीड़ित लड़की
कन्नौज में यौन उत्पीड़न का वीडियो वायरल होने के बाद पीड़ित लड़की के घरवालों ने पुलिस से शिकायत की थी।  पुलिस ने आरोपी युवकों तालिब औऱ सलमान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश देना शुरू कर दी थी। अभी तक आरोपी युवक गिरफ्तार नहीं हुए हैं।
 
विज्ञापन

3 of 4
पीड़ित लड़की के घरवालों ने दी आत्महत्या की चेतावनी
पीड़ित लड़की की बहन ने आरोपियों पर कार्रवाई न होने पर जान देने की चेतावनी दी है। पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए उनके सगे-संबंधियों और दोस्तों के घर छापेमारी कर रही है। 
 
विज्ञापन

4 of 4
पीड़ित लड़की की बहन
ये था पूरा मामला 
24 अप्रैल को कन्नौज गुरसहायगंज कोतवाली के समधन इलाके में रहने वाली एक युवती दवा लेने बाजार गई थी। पड़ोसी सलमान उर्फ सल्लू और तालिब  रास्ते में मिल गए। दोनों उसे घर में छोड़ देने की बात कह कर बाइक पर बिठाकर ले गए। लड़की को जान से मारने की धमकी देते हुए उसके साथ गैंगरेप किया और गैंगरेप का वीडियो भी बना लिया। दो दिन बाद सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर दिया। लड़की का आरोप है कि वीडियो को आरोपियों ने सोशल मीडिया पर डालने के बाद भी परेशान करना नहीं छोड़ा। लड़कों के घरवाले धमकियां दे रहे हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें