सपनों की दुनिया बड़ी अजीब है। हम सभी सोते समय सपना देखते हैं। कुछ सपने हमें याद रह जाते हैं और कुछ भूल जाते हैं। ज्योतिषाचार्य पंडित नरेंद्र दीक्षित बताते हैं कि हम जो दिनभर सोचते हैं वही सपने के रूप में हमें देखने को मिलता है । ऐसे स्वप्न हमारे मस्तिष्क को बहुत प्रभावित करते हैं। किसी की मृत्यु या लड़ाई-झगड़े का स्वप्न अगर दिख जाए तो फिर उसे भूलना मुश्किल से हो जाता है ।
अगर आपने सपने में आम देखा है,तो ये आपको मिलने वाले धन का शुभ संकेत हो सकता है। फलों का राजा आपको आपके जीवन का भी राजा बना सकता है ।
अगर आपने सपने में किसी रिश्तेदार की मृत्यु देखी है तो घबरायें नहीं ये उनकी आयुवर्धन के शुभ संकेत भी हो सकते हैं। वास्तविकता में तो कोई भी नहीं जानता कि कौन सा सपना क्या संकेत देता है। ज्योतिष के अनुसार यदि आपने-अपने किसी रिश्तेदार को सपने में देखा है, तो ये उन्नति और समृद्धि के शुभ संकेत हो सकते हैं।
आगे की स्लाइड में पढ़ेंः-स्वप्न का अर्थ बताने वाले उदाहरण.......
विज्ञापन
2 of 10
डेमो पिक
चश्मा लगाना- ज्ञान में बढ़ोत्तरी, भूकंप देखना- संतान को कष्ट, रोटी खाना- धन लाभ और राजयोग, पेड़ से गिरता हुआ देखना- किसी रोग से मृत्यु होना, श्मशान में शराब पीना- शीघ्र मृत्यु होना, रुई देखना- निरोग होने के योग, कुत्ता देखना- पुराने मित्र से मिलन, सफेद फूल देखना- किसी समस्या से छुटकारा, उल्लू देखना- धन हानि होना, सफेद सांप काटना- धन प्राप्ति, लाल फूल देखना- भाग्य चमकना, नदी का पानी पीना- सरकार से लाभ, धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना- यश में वृद्धि व पदोन्नति
आगे की स्लाइड में पढ़ेंः- कोयला देखना और जमीन पर बिस्तर लगाना...
विज्ञापन
3 of 10
डेमो पिक
कोयला देखना- व्यर्थ विवाद में फंसना, जमीन पर बिस्तर लगाना- दीर्घायु और सुख में वृद्धि, घर बनाना- प्रसिद्धि मिलना, घोड़ा देखना- संकट दूर होना, घास का मैदान देखना- धन लाभ के योग, दीवार में कील ठोकना- किसी बुजुर्ग व्यक्ति से लाभ, दीवार देखना- सम्मान बढऩा, बाजार देखना- दरिद्रता दूर होना, मृत व्यक्ति को पुकारना- विपत्ति एवं दुख मिलना, मृत व्यक्ति से बात करना- मनचाही इच्छा पूरी होना
आगे की स्लाइड में पढ़ेंः- मोती देखनाऔर लोमड़ी देखना...
4 of 10
डेमो पिक
मोती देखना- पुत्री प्राप्ति, लोमड़ी देखना- किसी घनिष्ट व्यक्ति से धोखा मिलना, अनार देखना- धन प्राप्ति के योग, गड़ा धन दिखाना- अचानक धन लाभ, सूखा अन्न खाना- परेशानी बढऩा, अर्थी देखना- बीमारी से छुटकारा, झरना देखना- दुखों का अंत होना, बिजली गिरना- संकट में फंसना, चादर देखना- बदनामी के योग, जलता हुआ दीया देखना- आयु में वृद्धि, धूप देखना- पदोन्नति और धनलाभ, रत्न देखना- व्यय एवं दुख, चेक लिखकर देना- विरासत में धन मिलना
आगे की स्लाइड में पढ़ेंः- मोती देखनाऔर लोमड़ी देखना...
विज्ञापन
5 of 10
डेमो पिक
कुएं में पानी देखना- धन लाभ, आकाश देखना -पुत्र प्राप्ति, अस्त्र-शस्त्र देखना- मुकदमे में हार, इंद्रधनुष देखना - उत्तम स्वास्थ्य, कब्रिस्तान देखना- समाज में प्रतिष्ठा, कमल का फूल देखना- रोग से छुटकारा, सुंदर स्त्री देखना- प्रेम में सफलता, चूड़ी देखना- सौभाग्य में वृद्धि, कुआं देखना- सम्मान बढऩा, गुरु दिखाई देना- सफलता मिलना, गोबर देखना- पशुओं के व्यापार में लाभ, देवी के दर्शन करना- रोग से मुक्ति, चाबुक दिखाई देना- झगड़ा होना, चुनरी दिखाई देना- सौभाग्य की प्राप्ति।
आगे की स्लाइड में पढ़ेंः- डॉक्टर को देखना और ढोल दिखाई देना...
विज्ञापन
6 of 10
डेमो पिक
डॉक्टर को देखना- स्वास्थ्य संबंधी समस्या, ढोल दिखाई देना- किसी दुर्घटना की आशंका, सांप दिखाई देना- धन लाभ, तपस्वी दिखाई देना- दान करना, तर्पण करते हुए देखना- परिवार में किसी बुुजुर्ग की मृत्यु, डाकिया देखना-दूर के रिश्तेदार से मिलना, तमाचा मारना- शत्रु पर विजय, उत्सव मनाते हुए देखना- शोक होना, स्याही की दवात दिखाई देना- धन आगमन, नक्शा देखना- किसी योजना में सफलता, नमक देखना- स्वास्थ्य में लाभ, कोर्ट-कचहरी देखना- विवाद में पडऩा, पगडंडी देखना- समस्याओं का निराकरण, त्रिशूल देखना- शत्रुओं से मुक्ति, तारामंडल देखना- सौभाग्य की वृद्धि।
आगे की स्लाइड में पढ़ेंः- ताश देखना और तीर दिखाई देना...
विज्ञापन
7 of 10
डेमो पिक
ताश देखना- समस्या में वृद्धि , तीर दिखाई देना- लक्ष्य की ओर बढऩा, सूखी घास देखना- जीवन में समस्या, भगवान शिव को देखना- विपत्तियों का नाश, किसी रिश्तेदार को देखना- उत्तम समय की शुरुआत, दंपत्ति को देखना- दांपत्य जीवन में अनुकूलता, शत्रु देखना- उत्तम धनलाभ, दूध देखना- आर्थिक उन्नति, मंदिर देखना- धार्मिक कार्य में सहयोग करना, नदी देखना- सौभाग्य वृद्धि, नाच-गाना देखना- अशुभ समाचार मिलने के योग, नीलगाय देखना- भौतिक सुखों की प्राप्ति।
आगे की स्लाइड में पढ़ेंः- नेवला देखना और पगड़ी देखना...
8 of 10
डेमो पिक
नेवला देखना- शत्रुभय से मुक्ति, पगड़ी देखना- मान-सम्मान में वृद्धि, पूजा होते हुए देखना- किसी योजना का लाभ मिलना, फकीर को देखना- अत्यधिक शुभ फल, गाय का बछड़ा देखना- कोई अच्छी घटना होना, वसंत ऋतु देखना- सौभाग्य में वृद्धि, बेलपत्र देखना- धन-धान्य में वृद्धि, स्वयं की बहन देखना- परिजनों में प्रेम बढऩा, भाई को देखना- नए मित्र बनना, भीख मांगना- धन हानि होना।
आगे की स्लाइड में पढ़ेंः- शहद देखना और स्वयं की मृत्यु देखना...
9 of 10
डेमो पिक
शहद देखना- जीवन में अनुकूलता, स्वयं की मृत्यु देखना- भयंकर रोग से मुक्ति, रुद्राक्ष देखना- शुभ समाचार मिलना, पैसा दिखाई देना- धन लाभ, स्वर्ग देखना- भौतिक सुखों में वृद्धि, पत्नी को देखना- दांपत्य में प्रेम बढऩा, स्वस्तिक दिखाई देना- धन लाभ होना, हथकड़ी दिखाई देना- भविष्य में भारी संकट, मां सरस्वती के दर्शन- बुद्धि में वृद्धि, कबूतर दिखाई देना- रोग से छुटकारा, कोयल देखना- उत्तम स्वास्थ्य की प्राप्ति, अजगर दिखाई देना-व्यापार में हानि, कौआ दिखाई देना- बुरी सूचना मिलना, छिपकली दिखाई देना- घर में चोरी होना।
आगे की स्लाइड में पढ़ेंः- चिड़िया और तोता दिखाई देना...
चिड़िया दिखाई देना- नौकरी में पदोन्नति, तोता दिखाई देना- सौभाग्य में वृद्धि, भोजन की थाली देखना- धनहानि के योग, इलाइची देखना- मान-सम्मान की प्राप्ति, खाली थाली देखना- धन प्राप्ति के योग, गुड़ खाते हुए देखना- अच्छा समय आने के संकेत, शेर दिखाई देना- शत्रुओं पर विजय, हाथी दिखाई देना- ऐश्वर्य की प्राप्ति, कन्या को घर में आते देखना- मां लक्ष्मी की कृपा मिलना, सफेद बिल्ली देखना- धन की हानि, दूध देती भैंस देखना- उत्तम अन्न लाभ के योग, चोंच वाला पक्षी देखना- व्यवसाय में लाभ, अंगूठी पहनना- सुंदर स्त्री प्राप्त करना।
इन उदाहरणों से अब आप भी अपने सपनों का अर्थ जान सकते हैं। ये स्वप्न आपको शुभ संदेश दे रहा है या अशुभ जानना आसान बना देगा । प्रत्येक व्यक्ति पर स्वप्न प्रभाव डालता है ।