कानपुर सेंट्रल से होकर चलने वाली 10 ट्रेनें 23 से 29 अक्तूबर के बीच अलग अलग दिनों में निरस्त रहेंगी। मुगलसराय मंडल के डेहरी ऑन सोन में मरम्मत का काम होने की वजह से 10 ट्रेनों को निरस्त करने के अलावा कई ट्रेनों का रूट डायवर्ट किया गया है। इन ट्रेनों में दिल्ली-हावड़ा, पुरी, आगरा, अजमेर, रांची, बिहार रूट की ट्रेनें शामिल हैं। दिवाली और छठ के पहले तमाम लोग इन तारीखों को ही अपने अपने घर वापस हो रहे हैं।
विज्ञापन
2 of 5
डेमो पिक
अब अचानक ट्रेनों के निरस्त होने से उनको पूरा रिफंड तो मिल जाएगा लेकिन दूसरी ट्रेनों में कन्फर्म टिकट नहीं मिलेगा। क्योंकि इन तिथियों में अब रिजर्वेशन कराकर कन्फर्म सीटें मिलना लगभग नामुमकिन हैं।
विज्ञापन
3 of 5
डेमो पिक
- ट्रेन नंबर 18631 रांची-अजमेर एक्सप्रेस 25 अक्तूबर को रांची से और 27 अक्तूबर को वापसी में यह ट्रेन (18632) अजमेर से निरस्त रहेगी।
- ट्रेन नंबर 12323 हावड़ा-आनंद विहार टर्मिनल 23 और 26 अक्तूबर को हावड़ा से और वापसी में ट्रेन (12324) आनंद विहार से 25 और 28 अक्तूबर को निरस्त रहेगी।
4 of 5
डेमो पिक
- ट्रेन नंबर 12875 पुरी-आनंद विहार टर्मिनल 23, 26 और 28 अक्तूबर को पुरी से और वापसी मे ट्रेन नंबर (12876) 25, 28 और 30 अक्तूबर को आनंद विहार टर्मिनल से निरस्त रहेगी।
- ट्रेन नंबर 12817 हटिया-आनंद विहार टर्मिनल 26, 26 और 28 को हटिया से निरस्त रहेगी और वापसी में यह ट्रेन 12818 आनंद विहार टर्मिनल-हटिया एक्सप्रेस आनंद विहार से 28, 27 और 29 अक्तूबर को निरस्त रहेगी।