इंटरव्यू में सिविल सर्विसेज परीक्षा टॉपर से आगे रहे ये 10 होनहार
Mon, 07 May 2018 10:56 AM IST
हिमांशु मिश्र, अमर उजाला, कानपुर
सार
- यूपीएससी ने जारी किए सिविल सर्विसेज परीक्षा 2017 में चयनित अभ्यर्थियों के अंक
- 19वीं रैंक पाने वाले आईआईटी के पूर्व छात्र अभिजीत सिन्हा ने हासिल किए 53.62 प्रतिशत अंक
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
सिविल सर्विसेज परीक्षा में चयनित सभी 999 अभ्यर्थियों के लिखित परीक्षा और इंटरव्यू (पर्सनालिटी टेस्ट) के अंक रविवार को जारी कर दिए हैं। खास बात है कि ऑल इंडिया टॉपर डुरीशेट्टी अनुदीप को इंटरव्यू में 176 अंक मिले हैं, जबकि आईआईटी कानपुर के पूर्व छात्र और परीक्षा में 19वीं रैंक हासिल करने वाले अभिजीत सिन्हा को 201 अंक मिले हैं। देश में 25वीं रैंक पाने वाले साद मियां खान को 193 अंक मिले हैं। इसी तरह शहर के आठ और होनहारों ने इंटरव्यू में डुरीशेट्टी अनुदीप से ज्यादा अंक पाए हैं।
Trending Videos
विज्ञापन
1750 अंकों की होती है लिखित परीक्षा
2 of 4
डेमाे पिक
सिविल सर्विसेज में लिखित परीक्षा 1750 अंकों की होती है। जबकि इंटरव्यू यानी पर्सनालिटी टेस्ट 275 अंकों का होता है। इस तरह से सिविल सर्विसेज प्रीलिम्स परीक्षा छोड़कर पूरी परीक्षा 2025 अंकों की होती है।
विज्ञापन
3 of 4
डेमाे पिक
रैंक अभ्यर्थी लिखित परीक्षा इंटरव्यू कुल अंक
19 अभिजीत सिन्हा 885 201 1086
25 साद मियां खान 884 193 1077
34 गौरव कुमार 877 195 1072
49 विशाल मिश्रा 917 151 1068
61 मनीष कुमार 863 201 1064
70 आशुतोष द्विवेदी 878 179 1057
92 संघप्रिय 877 176 1053
103 राहुल रत्नम पांडेय 856 193 1049
146 अनिरुद्ध सिंह 859 184 1043
539 अनम सिद्दीकी 823 184 1007
ऑल इंडिया टॉपर डुरीशेट्टी अनुदीप को 55.6 प्रतिशत अंक मिले हैं, वहीं आईआईटी कानपुर के पूर्व छात्र और सिटी टॉपर अभिजीत सिन्हा ने ओवरऑल 53.62 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। साद मियां खान को 53.18 प्रतिशत, विशाल मिश्रा को 53.62, संघप्रिय को 52, राहुल रत्नम पांडेय को 51.80 और अनिरूद्ध सिंह को 51.50 प्रतिशत अंक मिले हैं।