फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाकाल एक्सप्रेस के सभी कोचों में बजता है ओम नम: शिवाय मंत्र, भगवान शिव के अन्य भजनों की बजती है धुन

Mon, 17 Feb 2020 02:45 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
विज्ञापन
1 of 7
काशी महाकाल एक्सप्रेस में मंदिर - फोटो : ANI
वाराणसी से इंदौर के बीच चलने वाली आईआरसीटीसी की कॉरपोरेट ट्रेन काशी महाकाल एक्सप्रेस में भगवान शिव के लिए एक सीट रिजर्व रखी गई है। काशी महाकाल एक्सप्रेस रविवार को पहली बार कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर आई। ट्रेन में ओम नम: शिवाय मंत्र की धुन बज रही थी। ट्रेन के कोच बी-5 में साइड अपर सीट में भगवान शिव का छोटा सा मंदिर भी बनाया गया यहां पर पूजा-अर्चना के बाद नारियल फोड़कर इसका स्वागत किया गया। 
विज्ञापन

2 of 7
पीएम मोदी ने काशी महाकाल एक्सप्रेस को दिखाई हरी झंडी। - फोटो : अमर उजाला।
रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दो ज्योतिर्लिंग को जोड़ने के लिए ट्रेन काशी-महाकाल एक्सप्रेस की शुरुआत की थी। मोदी ने वाराणसी कैंट स्टेशन पर वीडियो लिंक से वाराणसी से इंदौर के बीच चलने वाली इस गाड़ी को हरी झंडी दिखाई थी। भगवान शिव के तीन ज्योतिर्लिंगों ओंकारेश्वर, महाकालेश्वर और काशी विश्वनाथ को जोड़ने वाली काशी महाकाल एक्सप्रेस सप्ताह में दो दिन वाराणसी से इंदौर के बीच चलेगी। महाकाल एक्सप्रेस में 12 कोच हैं। सभी एसी थ्री टियर कोच हैं। आईआरसीटीसी की ओर से कैटरिंग सेवाएं दी यात्रियों को जाएंगी। ट्रेन में सर्विस देने वाले कर्मियों का ड्रेस केसरिया है। इसका टिकट ऑनलाइन मिलेगा।
विज्ञापन

3 of 7
काशी महाकाल एक्सप्रेस में मंदिर - फोटो : अमर उजाला
इस ट्रेन की खासियत यह है कि इसके एसी-3 श्रेणी के सभी कोच में हर समय ऊं नम: शिवाय मंत्र बजता रहता है। इस मंत्र समेत भगवान शिव के अन्य भजनों की धुन भी बजती रहती है।  इसमें बैठने पर एहसास होगा कि यह ट्रेन काशी विश्वनाथ से महाकालेश्वर के दर्शन कराने जा रही है। पहले दिन कोच बी-5 में साइड अपर सीट में भगवान शिव का छोटा सा मंदिर भी बनाया गया। इसमें भजन कीर्तन वाली टोली भी शामिल रही। इसके अलावा इसमें यात्रियों का स्वागत करने के लिए भगवा-पीले वस्त्र धारण किए पुरुष ट्रेन होस्ट मौजूद रहे। वहीं, तेजस एक्सप्रेस में महिला ट्रेन होस्टेस हैं।

4 of 7
काशी महाकाल एक्सप्रेस में मंदिर - फोटो : अमर उजाला
वहीं, सोमवार सुबह ट्रेन में भगवान शिव के लिए सीट आरक्षित करने ने नए विचार के बाद रेलवे प्रशासन इस पर विचार कर रहा है कि ट्रेन में स्थायी तौर पर भगवान शिव के लिए एक सीट आरक्षित की जाए।  उत्तर रेलवे के अनुसार काशी महाकाल एक्सप्रेस के कोच संख्या बी 5 की सीट संख्या 64 भगवान के लिए खाली की गई है। रेलवे के अनुसार ऐसा पहली बार हुआ है जब एक सीट भगवान शिव के लिए आरक्षित और खाली रखी गई है। सीट पर एक मंदिर भी बनाया गया है ताकि लोग इस बात से अवगत हों कि यह सीट मध्य प्रदेश के उज्जैन के महाकाल के लिए है। रेलवे ऐसा स्थायी तौर पर करने के लिए विचार कर रहा है।
 
विज्ञापन

5 of 7
Kashi Mahakal Express Successful trial PM Modi will show green signal to train in varanasi - फोटो : Kashi Mahakal Express Successful trial PM Modi will show green signal to train in varanasi
ट्रेन के सभी एसी-थ्री कोच खूबसूरत होने के साथ ही सुविधाजनक हैं। इसमें सुरक्षा का ध्यान रखते हुए सभी कोचों में सीसीटीवी कैमरे हैं।  निगरानी के लिए कोच अटेंडेंट की सीट के ऊपर एलसीडी डिस्प्ले लगा है। इसके माध्यम से अटेंडेंट सभी गतिविधियों की निगरानी करेगा। दिक्कत होने पर बिना बुलाए फौरन पहुंच भी जाएगा। हालांकि, ट्रेन एस्कॉर्ट में आईआरसीटीसी का अपना एस्कॉर्ट है। 
विज्ञापन

6 of 7
ट्रायल के बाद खड़ी ट्रेन। - फोटो : अमर उजाला।
इसमें जीआरपी-आरपीएफ नहीं चलेगी। टीटीई भी तेजस की तरह आईआरसीटीसी के होंगे। साइड लोवर सीट को मोड़ने के बजाय किनारे स्लाइडिंग से नीचे किया जा सकता है। अगले स्टेशन के बारे में बताने के लिए गेट के ऊपर डिस्प्ले लगे है। अन्य मामलों में इसके कोच किसी आम एक्सप्रेस ट्रेन के एसी-3 कोच की तरह हैं। तेजस एक्सप्रेस और वंदे भारत एक्सप्रेस ज्यादा हाईटेक हैं। इसमें ऑटोमैटिक खुलने, बंद होने वाले दरवाजे नहीं हैं और न ही ऑटोमैटिक खुलने-बंद होने वाले डस्टबिन हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
pm modi mahakal express - फोटो : pm modi mahakal express
क्या है ट्रेन में खास
यात्रियों को आईआरसीटीसी की ओर से सुगम दर्शन बनाने के लिए अलग-अलग पैकेज।
आईआरसीटीसी की वेबसाइट और मोबाइल एप से आनलाइन पैकेज बुक किए जा सकते हैं।
ट्रेन के सभी कोच एसी हैं और इसमें सीसीटीवी कैमरे भी लगे हैं। 
हर यात्री का यात्रा के दौरान 10 लाख रुपये का यात्रा बीमा होगा।
120 दिन पहले अग्रिम आरक्षण की यात्रियों को मिलेगी सुविधा।
ट्रेन के प्रस्थान होने के समय से पांच मिनट पहले तक वर्तमान बुकिंग।
यात्रा से जुड़ी हर जानकारी भी यात्रियों को समय-समय पर मोबाइल पर दी जाएंगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें