फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्दयी शिक्षक ने फेंककर मारी छड़ी, छात्रा की आंख में लगी चोट, पिता के आंसुओं ने सबको रुला दिया

Tue, 04 Dec 2018 08:53 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
डेमो पिक
यूपी के कानपुर में गुंजन विहार, बर्रा स्थित एक स्कूल के शिक्षक ने परीक्षा के दौरान सहपाठी से बातचीत करने पर छात्रा यशी सिंह को ऐसी सजा दी जिसे जानकर आप हैरान रह जाएंगे। शिक्षक ने छात्रा की ओर छड़ी फेंककर मारी। छड़ी छात्रा की बायीं आंख में लगी, जिससे आंख में गहरी चोट आ गई। स्कूल प्रबंधन बिना परिजनों को जानकारी दिए उसे सर्वोदय नगर स्थित जवाहर लाल रोहतगी नेत्र चिकित्सालय ले गए। छोटी बेटी के घर पहुंचने पर परिजनों को जानकारी हुई। इसके बाद वह भी अस्पताल पहुंच गए।
विज्ञापन

2 of 5
डेमो पिक
दामोदर नगर निवासी सीमेंट गोदाम में काम करने वाले जसवंत सिंह के मुताबिक उनकी दोनों बेटियां यशी(10) और मानसी(7) गुंजन विहार स्थित शिवाजी चिल्ड्रेन एकेडमी में पढ़ती हैं। यशी कक्षा-6 की छात्रा है और उसकी परीक्षाएं चल रही हैं। सोमवार को भूगोल की परीक्षा थी। परीक्षा के दौरान ही यशी सहपाठी से बात कर रही थी, तभी शिक्षक रिशू शर्मा ने छड़ी फेंककर मारी, जो बेटी की बायीं आंख में लगी।
विज्ञापन

3 of 5
डेमो पिक
आरोप है कि स्कूल प्रबंधन ने भी मामले में लीपापोती करने की कोशिश की। उन्हें बिना बताए ही बेटी को अस्पताल में भर्ती करा दिया। दोपहर बाद छोटी मानसी ने मां सुनीता को बहन के साथ हुई घटना की जानकारी दी। इसके बाद उन्हें पता चला। उन्होंने बताया कि इलाज कर रहे डॉक्टरों ने आंख की पुतली में गहरी चोट आने और ऑपरेशन करने की बात कही है। मंगलवार को ऑपरेशन होगा।

4 of 5
डेमो पिक
पिता ने घटना की जानकारी पुलिस कंट्रोल रूम पर देने के बाद शिक्षक और प्रधानाचार्य के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।

शिक्षक को तत्काल निष्कासित कर दिया गया है। छात्रा के इलाज का पूरा खर्च स्कूल प्रबंधन उठाएगा।-मंजू सिंह, प्रधानाचार्य 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
डेमो पिक
परिजनों की तहरीर लेकर छात्रा को मेडिकल के लिए भेजा गया है। मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी-एके सिंह, थाना प्रभारी बर्रा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें