कानपुर देहातः खजांची नाथ के जन्मदिन पर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के अनंतपुर धौकल न पहुंचने के बाद रविवार देर रात आवास से सोलर पैनल आदि सामान गायब होने से नाराज खजांची की मां ने आवास में रहने से इनकार कर दिया है। उन्होंने कहा है कि जब तक अखिलेश गांव नहीं आते, वह दिए गए आवास में नहीं रहेगी।
विज्ञापन
2 of 5
डेमो पिक
नोटबंदी के दौरान कस्बा स्थित एक बैंक की लाइन में खजांची नाथ का जन्म हुआ था। अखिलेश यादव ने खजांची नाथ को दो घर देने की घोषणा की थी। इन दिनों खजांची अपनी मां व भाई बहनों के साथ ननिहाल अनंतपुर धौकल में रह रहा है।
विज्ञापन
3 of 5
डेमो पिक
- फोटो : अमर उजाला
दो दिसंबर को अखिलेश यादव उसे घर की चाबी देने आए थे लेकिन ननिहाल न जाकर ददिहाल सरदार पुरवा गांव चले गए थे। वहां उसके दादी-बाबा को आवास की चाबी सौंपी थी। ननिनहाल न आने पर खजांची की मां ने नाराजगी जताई थी। हालांकि, उन्होंने अखिलेश के दिए आवास के बाहर खजांची का जन्मदिवस केक काटकर मनाया था।
4 of 5
डेमो पिक
ग्रामीणों की माने तो सोमवार सुबह उसने आवास की साफ सफाई भी कराई थी, लेकिन दोपहर बाद उसने आवास में रहने से इंकार करते हुए अखिलेश यादव के आने के बाद ही आवास में रहने की शर्त रखी है। तब तक वह झोपड़ी में ही रहेगी।