अकूत संपत्ति का मालिक पीयूष जैन का नया पता जिला जेल की बैरक नंबर 15 है। जब से वह जेल पहुंचा है वह तनावग्रस्त है। न किसी से बातचीत कर रहा है और न ही किसी तरह की कोई मांग की है। जेल में उसकी पहली रात करवटें बदलते कटी।
जेल कर्मचारियों ने जब उससे बातचीत का प्रयास किया तो वह हां, न में ही जवाब देता रहा। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि काली कमाई उजागर होने और उसके जब्तीकरण की वजह से वह कितना परेशान है।
इत्र कारोबारी पीयूष जैन के ठिकानों से 197 करोड़ की नकदी, 23 किलो सोना, चांदी व छह सौ लीटर चंदन का तेल मिला था। सेंट्रल जीएसटी की टीम ने रविवार रात पीयूष को गिरफ्तार किया था। सोमवार को कोर्ट ने उसको 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया था।