कानपुर के लाला लाजपत राय अस्पताल (हैलट) में इस सीजन का पहला स्वाइन फ्लू रोगी भर्ती हुआ है। उसे रविवार को हैलट इमरजेंसी में भर्ती किया गया था। निजी पैथोलॉजी ने जांच में स्वाइन फ्लू की पुष्टि कर दी है। मेडिकल कॉलेज के माइक्रोबायोलॉजी विभाग को जांच के लिए उसका ब्लड सैंपल भेजा गया है। डॉक्टरों का कहना है कि रोगी की स्थिति गंभीर नहीं है। फतेहपुर के जाफरगंज, भाऊराज क्षेत्र का रहने वाला छात्र यहां बर्रा में रहकर आईटीआई में पढ़ रहा है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
डेमो
10 दिन पहले उसे खांसी, जुकाम और सांस फूलने की शिकायत हुई थी। इस पर उसे एक प्राइवेट अस्पताल में दिखाया गया था। वहां निजी पैथोलॉजी से कराई गई जांच में उसे स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई थी। कई साल पहले इसी पैथोलॉजी को केंद्र सरकार ने स्वाइन फ्लू जांच के लिए अधिकृत किया था। स्थिति न सुधरने पर रविवार को छात्र को हैलट इमरजेंसी में सीनियर फिजिशियन डॉ. कुणाल सहाय के अंडर में भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन
3 of 5
डेमो
स्वाइन फ्लू जैसे लक्षण दिखने पर उसका ब्लड सैंपल जांच के लिए माइक्रोबायोलॉजी विभाग भेजा गया है। डॉक्टरों का कहना है कि रिपोर्ट आने में दो-तीन दिन लगेंगे, लेकिन मरीज को स्वाइन फ्लू से पीड़ित मानकर उसी आधार पर इलाज किया जा रहा है।
4 of 5
डेमो
फ्लू के लक्षण
स्वाइन फ्लू के लक्षण भी सामान्य इन्फ्लूएंजा के लक्षणों की तरह ही होते हैं। 1. बुखार 2. तेज ठंड लगना 3. गला खराब हो जाना 4. मांसपेशियों में दर्द होना 5. तेज सिरदर्द होना 6. खांसी आना 7. कमजोरी महसूस करना आदि लक्षण इस बीमारी के दौरान उभरते हैं।
ऐसे करें अपना बचाव 1. खांसी, जुकाम, बुखार के रोगी से दूर रहें। 2. आंख, नाक, मुंह को छूने के बाद किसी अन्य वस्तु को न छुएं और हाथों को साबुन/ एंटीसेप्टिक द्रव से धोकर साफ करें। 3. खांसते, छींकते समय मुंह और नाक पर कपड़ा रखें। 4. सहज एवं तनावमुक्त रहिए। तनाव से रोग प्रतिरोधात्मक क्षमता कम हो जाती है जिससे संक्रमण होने की संभावना बढ़ जाती है। 5. खूब उबला हुआ पानी पीएं और पोषक भोजन तथा फलों का उपयोग करें। 7. सर्दी-जुकाम, बुखार होने पर भीड़भाड़ से बचें और घर पर ही रहकर आराम करते हुए उचित (लगभग 7-9 घंटे) नींद लें।