फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एरो स्टैग से निगरानी, सौ से अधिक सीसीटीवी कैमरों से रखी गई पैनी नजर, चप्पे चप्पे पर तैनात रही फोर्स

Fri, 27 Dec 2019 08:00 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
शुक्रवार को नमाज के दौरान चप्पे चप्पे पर तैनात रही फाेर्स - फोटो : अमर उजाला
कानपुर में जुमे की नमाज को लेकर शहर के संवेदनशील क्षेत्रों में आईटीबीपी, एसएसबी, आरएएफ, पीएसी व पुलिस के जवान तैनात रहे। एरो स्टैग से निगरानी के साथ सीसीटीवी कैमरों से गली-मोहल्लों पर पैनी नजर रही। भारी पुलिस की तैनाती से किसी भी तरह की गड़बड़ी नहीं हुई।

 
विज्ञापन

2 of 5
घूम घूम कर डीएम एसएसपी ने लिया जायजा - फोटो : अमर उजाला
संवेदनशील क्षेत्रों में आने-जाने वालों के चेकिंग भी हुई। आईआईटी ने एक एरो स्टैग तैयार किया है। जिसे क्रिस्टल पार्किंग पर करीब दो सौ मीटर की ऊंचाई पर लगाया गया था। इसमें लगे एचडी कैमरों से बेकनगंज, चमनगंज, मूलगंज, बादशाही नाका, अनवरगंज आदि क्षेत्र की निगरानी की गई।

 
विज्ञापन

3 of 5
पूरा शहर छावनी नजर आ रहा था - फोटो : अमर उजाला
एक-एक घर की छत, गली-मोहल्लों आदि की स्पष्ट फोटो व वीडियो इसमें कैद हुए। इसके अलावा सौ से अधिक पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे भी लगवाए थे। जिससे अगर किसी तरह की बात हो तो उसमें कैद हो जाए। कुलमिलाकर चप्पा-चप्पा पुलिस की निगरानी में था। आगे भी निगरानी जारी रहेगी।

 

4 of 5
तैनात फोर्स - फोटो : अमर उजाला
इतना फोर्स तैनात
संवेदनशील क्षेत्रों की सुरक्षा व्यवस्था में दो-दो कंपनी आरएएफ व आईटीबी, एक कंपनी एसएसबी और चार कंपनी पीएसी के अलावा करीब दो हजार सिपाही, पांच सौ दरोगा व सौ इंस्पेक्टर तैनात रहे। एसपी पूर्वी राजकुमार अग्रवाल ने बताया कि अभी फिलहाल आने वाले दिनों में भी फोर्स तैनात रहेगा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
चप्पे चप्पे पर रही पुलिस की नजर - फोटो : अमर उजाला
फुटेज देख होगी कार्रवाई
एरो स्टैग से कई घंटे की रिकार्डिंग की गई है। पुलिस की एक टीम इन फुटेज को देखेगी। जिससे पता करेगी कि कहीं किसी ने घर पर या अन्य किसी इमारत पर पत्थर आदि इकट्ठा हैं या नहीं। जहां भी ऐसा पाया गया तो वहां पुलिस पत्थर हटवाने के साथ कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें