फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईपीएस सुरेंद्र सुसाइड केसः सास-ससुर से डेढ़ घंटे तक चली पूछताछ, पुलिस की उम्मीद ''पेन ड्राइव''

Sat, 29 Sep 2018 08:03 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
IPS सुरेंद्र सुसाइड केस
आईपीएस सुरेंद्र कुमार दास के खुदकुशी मामले में उनके सास और ससुर से एसपी पश्चिम संजीव सुमन ने अपने दफ्तर में शुक्रवार को डेढ़ घंटे तक पूछताछ की। इसमें कोई नई बात सामने नहीं आई है। डॉक्टर दंपति ने फिर दोहराया कि उनकी बेटी डॉ. रवीना पर लगे आरोप बेबुनियाद हैं। एसपी का कहना है कि जल्द ही कुछ और लोगों के बयान दर्ज किए जाएंगे।

 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
IPS सुरेंद्र सुसाइड केस
आईपीएस सुरेंद्र कुमार के ससुर डॉ. रावेंद्र सिंह और सास डॉ. रीता सिंह ने कहा कि ससुराल वाले रवीना को बेवजह बदनाम कर रहे हैं। आईपीएस ने अपने ही घरवालों की कलह और उनकी बढ़ती अपेक्षाओं के चलते सुसाइड किया है। एसपी पश्चिम ने बताया कि डॉक्टर दंपति ने जो साक्ष्य सौंपे हैं, उनकी जांच कराई जा रही है। जरूरी पड़ने पर आईपीएस की मां इंदू ,बहन सावित्री और भाई नरेंद्र दास से हुई उनकी बातचीत की आडियो क्लीपिंग को वाइस मिलान के लिए फोरेंसिक लैब भेजा जाएगा।
विज्ञापन

3 of 5
IPS सुरेंद्र सुसाइड केस - फोटो : अमर उजाला
सुरेंद्र कुमार दास की डॉयरी और पेन ड्राइव की जांच के बाद कुछ सामने आने की उम्मीद है। वहीं, एसपी पूर्वी सुरेंद्र कुमार की गृहस्थी का सामान एक कमरे में सुरक्षित रखवाकर उसमेें ताला लगा दिया गया है। आवास के बाकी कमरे खाली करा दिए गए हैं।

 

4 of 5
IPS सुरेंद्र सुसाइड केस
यह था मामला
एसपी पूर्वी सुरेंद्र कुमार ने चार सितंबर को कैंट स्थित सरकारी आवास में जहर खा लिया था। नौ सितंबर को सर्वोदय नगर के रीजेंसी अस्पताल में उनकी मौत हो गई थी। इसके बाद से आईपीएस सुरेंद्र कुमार के परिवार और ससुराल वाले एक-दूसरे को उनकी मौत का जिम्मेदार बता रहे हैं। एडीजी अविनाश चंद्र ने पूरे मामले की जांच एसपी पश्चिम संजीव सुमन को सौंपी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
IPS सुरेंद्र सुसाइड केस - फोटो : अमर उजाला
इससे पहले इस मामले में मृतक एसपी के ससुर डॉ. रावेंद्र सिंह और सास डॉ. रीता सिंह ने उनके परिजनों को ही मौत का जिम्मेदार ठहराया था। मीडिया के सामने आए सास और ससुर ने आरोप लगाया था कि आईपीएस के बड़े भाई नरेंद्र कुमार दास, भाभी नेहा, मां इंदु और बहन सावित्री उन्हें प्रताड़ित करती थीं। भाई पैसों की मांग करता था। साथ ही परिवार वाले पत्नी डॉ. रवीना से अलग होने का दबाव बनाते थे। इससे वे परेशान रहते थे। इसी के चलते परिजनों से यहां तक कह दिया था कि ऐसे ही परेशान किया जाएगा तो खुद मर जाएंगे या किसी को मार देंगे। दोनों ने आईपीएस और परिजनों के बीच हुई बातचीत के चार ऑडियो भी मीडिया के सामने पेश किए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें